प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लवस्टोरी से कुछ वक्त पहले ही पर्दा उठा है। मुंबई में प्रियंका और निक का रोका भी हुआ था। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अब खबर आई है कि दोनों की शादी की डेट भी फिक्स हो चुकी है और जोधपुर के उमेद पैलेस को बुक किया गया है ।
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
शादी की तारीख की बात करें तो 2 दिसंबर बताई जा रही है । खबर है कि शादी का फंक्शन 3 दिन तक चलेगा । इस बीच प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा का बयान भी आ गया है । हाल ही में एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने बताया कि वो निक से जूते चुराई में कितने पैसे लेंगी ।
3 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
परिणीति चाहती हैं कि वो निक की सबसे फेवरेट साली बनकर रहें। उन्होंने कहा, 'जूते चुराई को लेकर मैंने जीजू से बात करनी भी शुरू कर दी है । मैंने निक से जूते चुराई रस्म के लिए 5 मिलियन डॉलर मांगे हैं । इसके बाद जीजू ने मुझसे कहा कि मैं 10 मिलियन डॉलर दूंगा ।'
ये धनराशि करीब 37 करोड़ रुपये के बराबर है । परिणीति कहती हैं कि वो निक से बहुत पैसे लेने वाली हैं । आज यानी 18 अक्तूबर को परिणीति और अर्जुन कपूर की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज हुई है । दर्शकों ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है ।
बता दें कि निक ने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज किया था और उन्हें रिंग पहनाई थी । इस बात की जानकारी परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी । परिणीति ने ये भी कहा था कि देर रात जब प्रियंका ने उन्हें अपनी सगाई के बारे में बताया तो वो बेहोश हो गई थीं ।