बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शे कदम पर चलने की ठान ली है। जिस तरह प्रियंका ने एक्टिंग के बाद गायिकी में पहचान बनाई,ठीक वैसे ही उनकी चचेरी बहन भी करने जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के साथ एक गाना रिलीज करने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति यह गाना ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले रिकॉर्ड करेंगी। वहीं, उनकी फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग खत्म होने के बाद इस गाने का वीडियो शूट किया जाएगा। खबर है कि कुछ दिन पहले ही परिणीति ने अमाल के साथ एक जैम सेशन भी किया है।
परिणीति के गाने का नाम 'मुझे तुम' है। मिली जानकरी के अनुसार यह किसी पुराने गाने का रीक्रियेटेड वर्जन नहीं होगा। हालांकि, इस गाने का फ्लेवर एक्ट्रेस के पहले गाने ' माना कि हम यार नहीं' जैसा ही है, मगर सुर बिलकुल अलग हैं। इसे टी सीरीज के लेबल के साथ रिलीज किया जाएगा।
इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने 'माना कि हम यार नहीं' गाने को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने यह गाना अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए गाया था। आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म में उन्होेंने एक गायिका का किरदार निभाया था।
5 of 5
Parineeti and Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म‘नमस्ते इंग्लैंड’की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म 'इश्कजादे' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी।