{"_id":"672900156695f5869f07fd56","slug":"parineeti-chopra-flaunts-her-new-colored-hair-actress-started-prep-for-new-upcoming-movie-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस को दिखाया अपने बालों का नया रंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस को दिखाया अपने बालों का नया रंग
त्योहारों का मौसम खत्म होने के बाद अब फिल्म सितारे काम पर लौटने लगे हैं। परिणीति चोपड़ा भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है।
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने अपने नए लुक से भी लोगों को रूबरू करवाया, जो उनकी अगली फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगा। दरअसल, अभिनेत्री ने किरदार की वजह से अपने बालों को कलर करवाया है। तस्वीरों में उन्हें नए रंग के बालों के साथ काफी खुश देखा जा सकता है।
उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "नई फिल्म, नए बाल... तैयारी शुरू।" इस पोस्ट के कुछ ही देर में प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में परिणीति को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। एक प्रशंसक ने लिखा, "बहुत उत्साहित हूं, शुभकामनाएं, परी।" एक अन्य ने लिखा, "ऑल द बेस्ट परिणीति।"
परिणीति को आखिरी बार 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आई थीं। इम्तियाज अली ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। 'अमर सिंह चमकीला' ने पंजाब के मूल रॉकस्टार की अनकही सच्ची कहानी पेश की थी, जो गरीबी की छाया से उभरकर 80 के दशक में अपने संगीत की शक्ति के कारण लोकप्रियता की ऊंचाइयों पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।