सोमी अली हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करती नजर आईं। दरअसल, सोमी ने रेडिट पर हाल ही में 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर न सिर्फ बात की, बल्कि कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि वे सलमान खान के साथ रिश्ते में रहते हुए मारपीट से परेशान हो गई थीं। इसके अलावा सलमान खान के 8 नाइट स्टैंड से भी थक चुकी थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक ऐसे नाम का जिक्र भी किया, जिसे ऐश्वर्या राय से जोड़कर देखा जा रहा है।
Somy Ali Ask Anything: आठ रातें मेरे साथ गुजारीं, फिर ‘ऐश’ को ले आए सलमान, मैं तो उन पर क्रश के चलते मुंबई आई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:32 AM IST
सार
पाकिस्तानी मूल की अदाकारा सोमी अली बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। अपने अभिनय से ज्यादा वे सलमान खान के साथ अपने कथित अफयेर की वजह से चर्चा में रहीं। हाल ही में सोमी ने सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन