Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   According to some reports for Shiva Nirvana upcoming movie Suriya and Karthi would be approached

Suriya-Karthi: पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं सूर्या और कार्ति? इस निर्देशक की फिल्म को लेकर लग रहीं अटकलें

Tue, 05 Nov 2024 12:41 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 05 Nov 2024 12:41 AM IST
सार

Suriya-Karthi in a Movie: साउथ में सूर्या और कार्ति को काफी पसंद किया जाता है। दोनों भाइयों को उनके फैंस पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों अभिनेताओं को शिव निर्वाण की फिल्म के लिए साथ लाने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
According to some reports for Shiva Nirvana upcoming movie Suriya and Karthi would be approached
सूर्या- कार्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिव निर्वाण की गिनती साउथ के प्रतिभाशाली निर्देशकों में होती है। उन्होंने अपने करियर में कुछ यादगार फिल्में बनाई हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अपने लिए एक मुकाम हासिल किया है। उनकी पिछली फिल्म कुशी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें सामंथा और विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस बीच अब उन्हें लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसके तहत बताया जा रहा है कि वो एक मल्टी स्टारर फिल्म पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शिव निर्वाण की फिल्म के लिए हो सकती है सूर्या-कार्ति से बात 
शिव निर्वाण अपनी पिछली फिल्म कुशी के बाद नागा चैतन्य के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। हालांकि, बाद में यह प्रोजेक्ट बंद हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात कारणों से इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। 123 तेलुगु डॉट कॉम के एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिव निर्वाण वर्तमान में एक मल्टी-स्टारर फिल्म लिख रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि वे इस फिल्म के लिए कंगुवा अभिनेता सूर्या और कार्ति को लाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक के प्रशंसकों ने थिएटर में लगाए जमकर ठुमके, ‘रूह बाबा’ बोलें- काश मैं वहां होता
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस दोनों भाई को साथ में पर्दे पर देखने के लिए हैं बेताब
साउथ के सुपरस्टार्स सूर्या और कार्ति, दोनों भाई है और दोनों ही कलाकार हमेशा से एक साथ मिलकर फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोई उपयुक्त स्क्रिप्ट नहीं मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, अब शिव निर्वाण एक ऐसी ठोस स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें दो हीरो होने की गुंजाइश है, इसलिए निर्माता चाहते हैं कि सूर्या और कार्ति दोनों इस फिल्म का हिस्सा बनें। अब दोनों को क्या ये  कहानी पसंद आएगी और वे इसमें काम करेंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन अगर ऐसा होगा, तो दोनों के फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। 
Citadel Honey Bunny: सिटाडेल हनी बनी के प्रीमियर पर पहुंचे मशहूर सितारे, सामंथा ने दिखाया अदाओं का जलवा
'कंगुवा' में नजर आने वाले हैं सूर्या 
बात करें दोनों अभिनेता के वर्क फ्रंट की, तो कार्ति की पारिवारिक ड्रामा मेयाझगन हाल में ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से बॉक्स ऑफिस पर काफी प्यार भी मिला है। फिल्म में कार्ति के साथ अरविंद स्वामी भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, बात करें सूर्या के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म कंगुवा की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं, जो 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आएंगे। 
TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed