बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर,
हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का आज बर्थडे है। हिमेश आज 43 साल के हो गए है।
बॉलीवुड में अपने यूनिक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते।
हिमेश के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारें में बताने जा रहें है जो शायद हिमेश के फैन होने के बावजूद आप नहीं जानते होंगे।
हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया।