इन दिनों हर तरफ गणपति महोत्सव की रौनक है। हर कोई देवताओं में प्रथम बप्पा की पूजा-अर्चना में लीन है। बॉलीवुड जगत के चर्चित सितारे भी इस आयोजन को पूरी धूमधाम से मना रहे हैं। मशहूर गायक नितिन मुकेश और अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। नील नितिन मुकेश तीन दशक से गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मना रहे हैं। इस बार भी उन्होंने ईको फ्रेंडली बप्पा का स्वागत किया है।
Ganesh Chaturthi: नील नितिन मुकेश ने परिवार संग किया बप्पा का स्वागत, तीन दशक से निभा रहे परंपरा
पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हुए नितिन मुकेश अपने परिवार में इस बार भी भगवान गणपति की ईको-फ्रेंडली मूर्ति लेकर आए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पर्व पर सजावट भी ईको-फ्रेंडली की है। उन्होंने पूजा-अर्चना और जश्न के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी पूरा ख्याल रखा है।
नील नितिन मुकेश इस पर्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'गणेश चतुर्थी मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद खुशी का मौका है। हम सभी मिलकर भगवान गणेश का स्वागत करते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम पिछले तीस वर्षों से लगातार इस पर्व को मना रहे हैं'।
Ranjeet Exclusive Interview: रमेश सिप्पी मेरे पास गब्बर का रोल लेकर आए थे, अमिताभ को रोज सुबह गीता पढ़ते देखा
एक्टर ने आगे कहा, 'भगवान गणेश का हम पर आशीर्वाद है। इस वर्ष भी वे हमारे लिए ढेरों खुशियां लेकर आए हैं। हम पूरे भक्ति भाव, उत्साह के साथ इस परंपरा को निभाते रहना चाहते हैं। इसके साथ-साथ हम पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखेंगे'।
Hostel Daze 4: इंतजार खत्म! इस तारीख को आ रहा है टीवीएफ के शो 'हॉस्टल डेज' का चौथा सीजन
नील नितिन मुकेश के घर बप्पा के दर्शन करने के लिए इंडस्ट्री के भी उनके तमाम दोस्त और मिलने वाले लोग आ रहे हैं। परिवार के साथ वे भी आरती और पूजा में हिस्सा ले रहे हैं और इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं।
Karan Johar: 'ऐ दिल है मुश्किल' के इस किरदार का करण जौहर के परिवार से है नाता, खुद किया खुलासा