एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने अभी सिर्फ तमिल में दो ही फिल्मों में काम किया है और अभी वो तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन उनके फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ चुकी हैं कि लोगों ने चेन्नई में उनका मंदिर बनवा दिया है। जी हां, तमिल एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के चाहने वालों ने ना सिर्फ उनका मंदिर बनवाया बल्कि उसकी पूजा भी कर रहे हैं। इस बात का पता जब एक्ट्रेस को चला तो वो हैरान हो गईं और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी।
साउथ अभिनेत्री निधि अग्रवाल का फैंस ने बनवाया मंदिर, देखकर एक्ट्रेस हो गईं हैरान
दरअसल, निधि के फैन ने चेन्नई में उनका मंदिर बनवाया है। इस मंदिर में एक्ट्रेस की मूर्ति रखी गई है और लोग इस पर दूध चढ़ा रहे हैं और आरती उतार रहे हैं। इतना ही नहीं इसी मंदिर में लोग केक काटते हुए भी नजर आ रहे है। हालांकि, अभी चेन्नई में ये मंदिर कहां बनवाया गया है, इसकी सही लोकेशन नहीं पता चली है। लेकिन एक्ट्रेस के तमिल और तेलुगु फैंस ने इसे बनवाया है।
Let's trend this tag #NidhhiAgerwal #NationalCrushNidhhi#SarkaruVaariPaata #MaheshBabu @urstrulyMahesh pic.twitter.com/htkBqDgOMv
अपना मंदिर बनने की खबर मिलने के बाद निधि अग्रवाल ने कहा कि, 'उनके फैंस ने उन्हें वैलेंटाइन डे का तोहफा दिया है। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन मैं उन फैंस की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे प्यार से नहलाया।' निधि आगे कहती हैं, 'मैं अभी इंडस्ट्री में नई हूं। मैंने तमिल में सिर्फ दो फिल्में की हैं, कुछ की शूटिंग कर रही हूं। ऐसे में यह बेहद चौंकाने वाला है, लेकिन मैं काफी खुश हूं। मुझे पता नहीं था कि मेरे प्रशंसक इस हद तक जाएंगे और ऐसा कुछ करेंगे। मेरे पास कोई फैन पेज भी नहीं है।'
एक्ट्रेस बताती हैं कि, 'मैंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बच्चों और जानवरों के लिए कुछ करने की इच्छा है। तो फैंस अब उनके लिए खाने का आयोजन भी कर रहे हैं और जानवरों के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं। इस सब के लिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि सबके प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आभारी हूं।'
निधि अग्रवाल इन दिनों शेड्यूल ब्रेक पर हैं और वह आगे एक्टर पवन कल्याण के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शूटिंग करेंगी। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री का उनके प्रशंसकों ने मंदिर बनवाया है। इससे पहले एमजीआर, खुशबू, नमिता और हंसिका जैसे सेलेब्स का भी उनके फैंस ने मंदिर बनाया था।