{"_id":"602a576c8ebc3ee93b724eac","slug":"nicki-minaj-father-robert-maraj-killed-by-hit-and-run-driver-says-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, पूछताछ में जुटी पुलिस
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 15 Feb 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nicki Minaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के 64 वर्षीय पिता की न्यूयॉर्क में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नसाऊ काउंटी की पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट मराज शुक्रवार शाम यानी 12 जनवरी करीब सवा छह बजे मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
2 of 5
निकी मिनाज
- फोटो : Instagram
उन्होंने बताया कि मराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत के बाद से रैपर निकी मिनाज और उनका पूरा परिवार सदमे में हैं। उनकी ओर से अभी इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।
3 of 5
निकी मिनाज
- फोटो : Instagram
रैपर के फैंस भी इस हादसे से बहुत ज्यादा दुखी हैं, लोगों ने ट्विटर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। बता दें कि रैपर मिनाजका वास्तविक नाम ओनिका तान्या मराज है। त्रिनिदाद में जन्मी अमेरिकी संगीतकार हैं। मिनाज का जन्म सेन्ट जेम्स, त्रिनिदाद और टोबैगो में हुआ था। मिनाज का पहला ही एलबम पिंक फ्राइडे (2010) ने लोगों के बीच धूम मचा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निकी मिनाज
- फोटो : सोशल मीडिया
वो यूएस बिलबोर्ड 200 पर नंबर एक पर पहुंच गया था इसलिए इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ अमेरिका ने इस वीडियो को ट्रिपल प्लैटिनम प्रमाण दिया था इसके बाद उनका उनका दूसरा एल्बम रोमन रीलोडेड, 2012 में रिलीज हुआ था जिसने पूरे विश्व में धूम मचा दी।
विज्ञापन
5 of 5
निकी मिनाज
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में वो केनेथ पेटी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी, क्योंकि केनेथ पर हत्या और रेप जैसे आरोप हैं, मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा था कि निकी मिनाज ने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।