फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगाई पार्टी की खबरों के बीच प्रियंका से मिलने निक का परिवार पहुंचा भारत, एयरपोर्ट पर दिखे कुछ ऐसे

Fri, 17 Aug 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Nick Jonas parents landed In India to attend Priyanka Nick engagement party
Nick Jonas family
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी की खबरों के बीच निक जोनस का परिवार भी भारत पहुंच चुका है। निक जोनस अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। एयरपोर्ट पर निक अपने पेरेंट्स के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। इस मौके पर निक और उनके परिवार के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे जिसे तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
Nick Jonas parents landed In India to attend Priyanka Nick engagement party
Nick Jonas family
प्रियंका और निक की सगाई की खबरों के बाद लंबे समय से कहा जा रहा था कि निक का परिवार जल्द भी भारत आ सकता है। खबरों की मानें तो प्रियंका 18 अगस्त को पार्टी दे रही हैं जिसमें वह अपनी सगाई का आधिकारिक ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो निक और प्रियंका की सगाई पहले ही हो चुकी है अब बस प्रियंका को उसका आधिकारिक ऐलान करना है।
 
Nick Jonas parents landed In India to attend Priyanka Nick engagement party
Nick Jonas family
इंटरनेशनल मीडिया की मानें तो निक के परिवार का इस तरह भारत आना एक रिवाज है जो कि दोनों परिवारों के बीच शादी की रस्मों से पहले होता है। ई न्यूज के सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी अक्टूबर में है। निक का परिवार भारत प्रियंका की सगाई की पार्टी में हिस्सा लेने के लिए आ रहा है।  एयरपोर्ट पर निक काले रंग के ट्राउजर और टी-शर्ट में नजर आए तो वहीं उनके पेरेंट्स कैजुअल कपड़ों में दिखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas parents landed In India to attend Priyanka Nick engagement party
Nick Jonas family
आपको बता दें, इससे पहले प्रियंका और निक कई बार न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखे जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थी। इसके बाद निक प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मिलने भारत भी आए थे जिसके बाद प्रियंका गोवा छुट्टियां बिताने गई थीं। उसके बाद प्रियंका के जन्मदिन से इन दोनों की सगाई की खबरें आने लगी थीं। 
 
विज्ञापन
Nick Jonas parents landed In India to attend Priyanka Nick engagement party
Nick Jonas family
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नजर आई थीं। इस पार्टी में सभी की नजरें उनके हाथ पर जाकर टिकी जिसमें उन्होंने अंगूठी पहन रखी थी। कहा जा रहा है कि यह अंगूठी प्रियंकी का सगाई की है जिसे कुछ दिन पहले उन्होंने मीडिया कैमरे से बचने के लिए एयरपोर्ट से निकलने से पहले उतारकर जेब में रख लिया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed