फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाजपेयी के निधन पर अमिताभ से लेकर शाहरुख तक सदमे में, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Fri, 17 Aug 2018 08:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 17th august 2018
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
वाजपेयी के निधन पर सेलिब्रिटीज ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश सदमे में है। अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से बॉलीवुड जगत को भी गहरा सदमा लगा है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ट्वीट करके दुख जाहिर कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर और शाहरुख तक ने उनके निधन पर शोक जताया है।

पढ़ें: बॉलीवुड स्टार्स ने दी 'भारत रत्न' अटल जी को श्रद्धांजलि, ट्वीट कर जताया शोक
entertainment top news 17th august 2018
shahrukh khan
शाहरुख ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि
एक्टर शाहरुख खान का अटल जी से एक खास लगाव और कनेक्शन था। शाहरुख ने उनकी कविताओं के एलबम 'संवदेना' में काम भी किया है। अटल जी के निधन की खबर सुनते ही शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए दुख जताया और श्रद्धांजलि देते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है।

पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के लिए शाहरुख खान ने बयां किया अपना दर्द, बताई यह बड़ी बात
 
entertainment top news 17th august 2018
सचिन और सुप्रिया
सचिन और सुप्रिया का जन्मदिन आज
सहज मुस्कान और अदायगी के बल पर एक्टर सचिन ने बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई है। सचिन  और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर का बर्थडे एक ही दिन होता है। सचिन ने महज 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया था। बतौर बाल कलाकार वो नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजे गए थे।

पढ़ें: 10 साल छोटी एक्ट्रेस से सचिन ने की थी शादी, एक ही दिन बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं दोनों 
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 17th august 2018
गोल्ड और सत्यमेव जयते
'गोल्ड' और 'सत्मयमेव जयते' की अच्छी शुरुआत
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई गोल्ड और सत्यमेव जयते ने महज दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, हालांकि दूसरे दिन केे कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' पिछड़ती हुई नजर आ रही है।

पढ़ें: अक्षय की 'गोल्ड' की चमक के आगे फीकी पड़ी जॉन की 'सत्यमेव जयते', दूसरे दिन की बंपर कमाई
 
विज्ञापन
entertainment top news 17th august 2018
hritik roshan
'सुपर 30' की शूटिंग खत्म
ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेडेट फिल्म सुपर 30 को लेकर में फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। सुपर 30 की कहानी गणितज्ञ आनंद से प्रेरित है। पहले बताया जा रहा था कि ये उनकी बायोपिक होगी, बाद में ऐसी खबरें भी आई कि फिल्म की कहानी उनकी जिंदगी से प्रेरणा लेकर लिखी गई है।

पढ़ें: 'सुपर 30' की शूटिंग हुई खत्म, अब ऋतिक को सता रहा होगा कंगना का डर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed