ऋतिक रोशन की झोली में बड़ी फिल्म आ गिरी है। ये फिल्म बॉयोपिक होगी। बीच में खबरें आ रही थी कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है, पर अब ये खबर पक्की हो चली है कि वो ही 'सुपर' आनंद का किरदार अदा करेंगे। आगे जानें, कौन हैं 'सुपर' आनंद, और क्यों उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्म...
2 of 6
Hritik Roshan with Anand Kumar
- फोटो : HT
ऋतिक रोशन जिस बॉयोपिक में आनंद कुमार का रोल कर रहे हैं, वो 'सुपर 30' के संस्थापक हैं। ये ऐसा संस्थान है, जो 'सुपर 30' बच्चों को आईआईटी के लिए तैयार करता है। आगे जानें, कौन होते हैं ऐसे बच्चे, और किस तरह से ऋतिक की झोली में आ गिरी फिल्म...
ऋतिक रोशन इस फिल्म में गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार अदा करेंगे। इस फिल्म का नाम 'सुपर 30' होगा। 'सुपर 30' में ऐसे बच्चों को पढ़ाया जाता है, जो प्रतिभाशाली होते तो हैं पर आगे की पढ़ाई के लिए घरवालों से सहयोग नहीं पाते। आनंद कुमार ऐसे ही बच्चों के सपनों की उड़ान को पंख देते हैं।
आनंद कुमार के 'सुपर 30' में शामिल होने के लिए बच्चों को कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। जो बच्चे इस 'सुपर 30' ग्रुप में शामिल हो पाते हैं, उनमें से अधिककर का सेलेक्टर आईआईटी में पक्का समझा जाता है। आगे जानें, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने क्या कहा...और ऋतिक रोशन किस तरह से शुरू कर चुके हैं तैयारी...
ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' में अपने किरदार के लिए मेहनत भी शुरू कर दी है। उन्होंने आनंद कुमार से मुलाकात भी की है। बीच में खबरें आ रही थी कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है और उनकी जगह अक्षय कुमार आनंद कुमार का रोल करेंगे, पर अब तस्वीर साफ हो चुकी है कि ऋतिक रोशन ही आनंद का किरदार अदा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वो फिल्ममेकर्स की पहली पसंद थे और वही फिल्म भी करेंगे। आगे जानें, कौन हैं डायरेक्टर...