बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
आंख मारने के बाद प्रिया प्रकाश ने किया Kiss, पूर्व क्रिकेटर पर अनुष्का शर्मा का पलटवार, पांच खबरें
प्रिया प्रकाश ने फिर मारी आंख
आंख मारकर रातों रात सुर्खियों में आने वालीं प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब प्रिया का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रिया एक बार फिर आंख मारते नजर आ रही हैं। वहीं इसके बाद वीडियो में प्रिया एक्टर को किस करते हुए भी नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म 'ओरू अदार लव' के एक सीन से प्रिया ने सभी कि दिल में जगह बना ली थी।
A post shared by Priya Prakash Varrier💫 (@priya.p.varrier) on
जॉन अब्राहम का 'अटैक'
बाटला हाउस के बाद एक बार फिर जॉन अब्राहम बड़े पर्दे पर एक्शन करते लिए तैयार हैं। जॉन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जॉन के साथ एक एक्सपर्ट मौजूद हैं जो उन्हें बंदूक के साथ ही साथ बाकी हथियारों को चलाने के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो को जॉन ने कैप्शन दिया है, 'अटैक करने के लिए हो रहा हूं तैयार। मेरी अगली ऐक्शन फिल्म।' वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on
शहनाज को गौतम ने बताया क्यूट
हाउ क्यूट शहनाज़ गिल इस 🤣 @shehnaazshine 🏆 i stopped explaining myself when I realised people only understand from their level of perception 🌶
बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी ने बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। गौतम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हाउ क्यूट शहनाज गिल। मैंने खुद को समझाना बंद कर दिया जब मैंने ये समझा कि लोग सिर्फ अपने नजरिए से ही चीजों को देखेंगे।'बता दें कि हाल ही में करिश्मा तन्ना बिग बॉस 13 में लग्जरी बजट टास्क में डिक्टेटर की भूमिका में नजर आई थीं। इस दौरान करिश्मा को देख शहनाज काफी एक्साइटेड हो गई थीं। जिसके बाद शहनाज ने करिश्मा के सामने गौतम गुलाटी का जिक्र किया, लेकिन करिश्मा ने गौतम को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
सैफ की 'जवानी जानेमन' हुई पोस्टपोन
सैफ अली खान स्टारर फिल्म जवानी जानेमन की रिलीजिंग डेट पोस्टपोन कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म पहले अगले महीने ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन सैफ के दूसरे कमिटमेंट्स के कारण यह 2020 के लिए पोस्टपोन हो गई है। गौरतलब है कि डायरेक्टर नितिन कक्कड़ के इस फैमिली ड्रामा में सैफ के अलावा तब्बू और न्यूकमर आलिया फर्नीचरवाला भी मुख्य किरदारों में हैं।