{"_id":"5af672f84f1c1bd4408b490d","slug":"neha-dhupia-bidaai-picture-goes-viral-which-makes-you-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया की विदाई की पहली तस्वीर आई सामने, पिता के गले लगकर खूब रोईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया की विदाई की पहली तस्वीर आई सामने, पिता के गले लगकर खूब रोईं
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
angad bedi and neha dhupia
नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ हनीमून पर निकल गई हैं। गुपचुप शादी के बाद से नेहा धूपिया की शादी और मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस बीच नेहा धूपिया की विदाई की तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।
Neha Dhupia
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ दिल्ली के गुरुद्वारे में चुपके से शादी रचाई थी। जिसकी जानकारी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। मेहंदी की तस्वीरों के बाद अब नेहा धूपिया की विदाई की तस्वीर सामने आ गई हैं जिसमें नेहा पिता के गले लगकर फूट फूट कर रो रही हैं।
neha dhupia
इस तस्वीर में नेहा पिता को टाइट हग कर रो रही हैं। जिसे देखने के बाद आप इमोशनल हो जाएंगे। शादी पर नेहा ने अनीता डोगरा का डिजाइनर लहंगा पहना था तो वहीं अंगद बेदी ने सफेद शेरवानी पहनी थीं। शादी के बाद नेहा धूपिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पति अंगद के साथ जमकर डांस कर रही हैं।
A post shared by Gossipgully.com (@gossipgully) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia
- फोटो : Instagram
यह वायरल वीडियो पार्टी का है जिसमें नेहा धूपिया अंगद बेदी के साथ 'क्वीन' फिल्म के 'लंदन ठुमकदा' गाने पर थिरक रही हैं। इसे देखकर आप भी कहेंगे जोड़ी हो तो ऐसी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में नेहा शादी के लिए जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
#nehadhupia#angadbedi#nehadhupiawedding
A post shared by #Bollywood entertainment (@entertainmentgossips) on
विज्ञापन
Neha Dhupia
शादी के बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी यूएसए के लिए निकल गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर शादी के बाद इन दोनों कपल को स्पॉट किया गया। जिसमें नेहा धूपिया ड्रेस के ऊपर काले रंग का कोट पहनी हुई हैं तो वहीं अंगद काले रंग की टी शर्ट के साथ जींस पहने हुए दिखाई दिए। अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आए थे।