नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) की शादी को 10 मई को एक साल पूरा हो गया है। दोनों सात समंदर पार शादी की पहली सालगिरह मॉरीशस में मना रहे हैं। नेहा और अंगद की लव मैरिज थी। खास बात यह है कि शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थी। शादी के वक्त तो नेहा और अंगद ने इस खबरों पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर खुद फैंस के साथ शेयर की। फिलहाल यह कपल इस वक्त मॉरीशस में शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों ने कई तस्वीरें शेयर की हैं।
नेहा-अंगद ने पहली सालगिरह पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर, शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट
नेहा और अंगद ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं तो कुछ पोस्ट की है। अब जरा इस तस्वीर को देखिए इसमें नेहा धूपिया बीच के किनारे बैठी हुई हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर भी बीच की है जिसमें अंगद बेदी नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा साफ-साफ दिखाई नहीं दे रहा।
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
शादी की सालगिरह के कुछ वक्त पहले ही नेहा और अंगद अपनी बेटी मेहर के साथ मॉरीशस पहुंच गए थे। वह दोनों लगातार अपनी सालगिरह का काउंटडाउन फैंस के साथ एक खास तस्वीर के साथ शेयर कर रहे थे। इन तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि नेहा और अंगद अपनी पहली सालगिरह को लेकर कितने खुश हैं।
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on
इस खास मौके पर नेहा धूपिया ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यह नेहा और अंगद बेदी की शादी का वीडियो है जिसमें मेहंदी से लेकर शादी तक के कई यादगार लम्हें हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा- यह मेरी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हें हैं। मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। सालगिरह की शुभ कामनाएं।
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इस बात की जानकारी नेहा ने ट्वीट करके दी थी। नेहा धूपिया ने ट्वीट किया था - 'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी आखिरी बार दलजीत दोसांझ के साथ 'सूरमा' फिल्म में नजर आए थे।