फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी ने उठाया कदम, फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mon, 15 Mar 2021 07:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Mar 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
NCB challenges Rhea Chakraborty bail granted by Bombay High court in SC know detail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी ने अब रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सुशांत सिंह की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में मिली जमानत के खिलाफ एनसीबी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस में रिया चक्रवर्ती को जमानत दी थी जिसके खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। इस पर गुरुवार यानी 18 मार्च को सुनवाई होगी। ऐसे मे अब रिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

NCB challenges Rhea Chakraborty bail granted by Bombay High court in SC know detail
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से ड्रग्स मामले के सामने आने पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिया को भयखला जेल में बंद किया गया था। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के अचानक बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा लेने के बाद काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू हुई थी। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों से पूछताछ की गई थी।

NCB challenges Rhea Chakraborty bail granted by Bombay High court in SC know detail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

5 मार्च को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें रिया और उनके भाई शौविक समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था। चार्जशीट में एनसीबी ने कहा था कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को अपने घर पर मादक पदार्थ का सेवन करने की अनुमति दी और इसे खरीदने के लिए उन्हें रुपए भी दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB challenges Rhea Chakraborty bail granted by Bombay High court in SC know detail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Bombaytimes Instagram

वहीं दूसरी तरफ रिया के चार्जशीट में नाम आने पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। मानशिंदे के मुताबिक, NCB की पूरी कोशिश रिया चक्रवर्ती को फंसाने की है। ऊपर से नीचे तक पूरी NCB बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल को उजागर करने में लगी हुई है। मानशिंदे ने कहा था कि जांच के दौरान जिन लोगों से पूछताछ की गई उनके खिलाफ शायद ही कोई सबूत मिला है।

विज्ञापन
NCB challenges Rhea Chakraborty bail granted by Bombay High court in SC know detail
फिल्म चेहरे का पोस्टर और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रिया के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इससे आने वाले समय में रिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहले ही इस केस के चलते रिया के फिल्मी करियर पर गहरा प्रभाव पड़ा है। फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से रिया को हटा दिया गया। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की इस फिल्म में रिया ने भी शूटिंग की है। अब एनसीबी के इस कदम पर सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है ये आने वाले वक्त में पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed