फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, सच हुई अमर उजाला की खबर

Mon, 15 Mar 2021 06:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Mar 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan quits social media to focus completely on work
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker

आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक से अलविदा कह दिया है। आमिर ने ऐसा क्यों किया है इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है लेकिन अब एक्टर से संबंधित जानकारी फैंस को किसी और जरिए से मिलेगी।

Aamir Khan quits social media to focus completely on work
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker

आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा, 'दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे।'

Aamir Khan quits social media to focus completely on work
आमिर खान - फोटो : धूम 3

आमिर ने आगे लिखते है, 'इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको @akppl_official से ही मिलेगी। ढेर सारा प्यार।' आमिर ने चार साल के अंदर ही सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि वे पहले भी इस माध्यम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan quits social media to focus completely on work
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान - फोटो : instagram/aamirkhan

इससे पहले अमर उजाला ने ही अपने पाठकों को जानकारी दी थी कि आमिर अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को पूरा करने के लिए अपने मोबाइल फोन और तमाम दूसरे संपर्क सूत्र बंद करने का फैसला ले चुके हैं। वह हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई के फिल्म पत्रकारों व फोटोग्राफरों को अपने घर पर आमंत्रित करते रहे हैं और उनके साथ खूब मस्ती भी करते रहे हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Aamir Khan quits social media to focus completely on work
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को पूरा करने में लगे हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी वॉयकॉम 18 के पास यही इकलौती फिल्म है। ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक के तौर पर बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक ऐसे इंसान की कहानी है जो जीवन में विसंगतियों और कठिनाइयों पर जीत पाने के लिए पूरी जद्दोजहद करता है। इस कहानी के जरिए देश के तमाम दशकों में होने वाले सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बदलावों को भी दिखाया जाता है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed