अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी तरह का संबंध न होने पर बॉलीवुड में पहचान कायम करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। पहचान बनाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में कुछ मिनट तक के रोल भी किए। फिल्मों में छोटे रोल को लेकर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया है कि उऩकी पिता उनसे काफी गुस्सा हो गए थे।
2 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : Netflix
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक मनोरंजन वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बाते कीं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि फिल्मों में छोटे रोल करने से उनके पिता उनसे काफी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा कि, 'मेरे छोटे रोल करने पर मेरे पिता काफी गुस्सा और निराश होते थे। वह हमेशा कहते थे कि मैं छोटे रोल क्यों करता हूं।'
3 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, मेरे छोटे रोल को देखकर मेरे पिता ने मुझे घर आने से मना कर दिया। क्योंकि उन्हें लगता था कि छोटे रोल करना परिवार के लिए शर्मिंदगी की बात है। पड़ोसी फिल्में देखकर हमेशा मेरे पिता को बोलते थे कि आपका बेटा मार खा रहा है। और पिता को लगता था कि मैं असलियत में मार खा रहा हूं। इसलिए उन्होंने मुझे इस तरह के रोल करने से मना किया।
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असली पहचान साल 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 से मिली। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैजल खान के किरदार को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद उन्होंने पिता से पूछा था कि उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 देखी या नहीं।
5 of 5
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए थे। उन्होंने साल 1999 में फिल्म सरफरोश में आतंकवादी का रोल किया था। जो कुछ ही मिनट का था। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में चोर का किरदार किया। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, एक चालीस का लास्ट लोकल जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए।
पढ़ें: ए आर रहमान के बाद अब इस फिल्मकार का 'मसकली 2.0' पर फूटा गुस्सा, कहा- 'ऐसे गाने सुनना बंद करो'