{"_id":"5acc82bb4f1c1bad1a8b46ad","slug":"nawazuddin-siddiqui-may-villain-role-in-rajinikanth-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाला साहेब ठाकरे' बनने के बाद रजनीकांत की फिल्म में विलेन बनेगा ये एक्टर, स्टारकास्ट फाइनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाला साहेब ठाकरे' बनने के बाद रजनीकांत की फिल्म में विलेन बनेगा ये एक्टर, स्टारकास्ट फाइनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'काला' के बाद सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपने अगली फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में विलेन को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बरकरार था, लेकिन बॉलीवुुड का यह बड़ा एक्टर उनकी फिल्म में विलेन की कमी को पूरा कर सकता है।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो कार्तिक सुब्बाराज रजनीकांत की फिल्म के अलावा इन दिनों अपनी फिल्म 'मरकरी' के प्रमोशन में भी लगे हुए हैं। इस फिल्म में प्रभुदेवा मुख्य भूूमिका में हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने रजनीकांत के साथ फिल्म बनाने का फैसला भी कर लिया है। फिलहाल फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। फिल्म में सभी कास्ट लगभग फाइनल हो चुकी है, लेकिन फिल्म में विलेन के रोल को लेकर सस्पेंस था। अब खबरों की माने तो उनकी फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
3 of 4
बताया जा रहा है कि इन दिनों कार्तिक सुब्बाराज 'मरकरी' के प्रमोशन के लिए मुंबई में मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मुलाकात की है। फिलहाल इस बारे में कार्तिक की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने नवाजुद्दीन से अपनी फिल्म में काम करने के सिलसिले में ही बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आते हैं इन दिनों स्टार की कैमिस्ट्री देखना काफी शानदार होगा। बात करें रजनीकांत की फिल्म 'काला' की तो इसमें वह एक डॉन की भूमिका में हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 अप्रैेल को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।