बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनका पूरा परिवार सदमे में चला गया था। पति बोनी कपूर से लेकर दोनों बेटियां, जाह्नवी और खुशी कपूर के चेहरे की रौनक ही कहीं गायब हो गई थी। हालांकि समय के साथ साथ सारे जख्म भरते रहते हैं।
श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी और खुशी कपूर की जिंदगी में आए ये 5 बड़े बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी मां की मौत से सबसे ज्यादा टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने ही अपने आप को सबसे पहले संभाला और जल्द से जल्द काम की तरफ रुख किया। सबसे पहले जाह्नवी कपूर ने अपनी मां की इच्छा को पूरी करते हुए कुछ खास दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपनी जन्मदिन मनाया। उसके बाद ही उन्होंने अपनी बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग भी शुरू कर दी जो कि जुलाई 2018 में रिलीज होगी। सिर्फ इतना ही नहीं जाह्नवी को आजकल एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ भी ज्यादातर समय स्पॉट किया जा रहा है। जाह्नवी अपने इस खास दोस्त के साथ अक्सर कई जगहों पर देखी जा रही हैं। इन सबसे साफ पता चलता है कि जाह्नवी ने अपने आप को संभाल लिया है और जिंदगी में बदलाव के साथ आगे बढ़ रही हैं।
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी मां की मौत के सदमे से उबर कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा चुकी हैं। खुशी कपूर को बॉलीवुड में बिल्कुल रुचि नहीं है। वह आगे स्टडीज करना चाहती हैं। हालांकि खुशी भी सोशल मीडिया और पार्टीज को लेकर काफी बिजी रहती हैं। मां की मौत के कुछ दिनों बाद ही माहौल बदलने के लिए खुशी अपनी बहन अंशुला कपूर (बॉनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी) के साथ जोधपुर गई थीं। जाह्नवी कपूर के शूटिंग में व्यस्त हो जाने के बाद अंशुला ने ही खुशी को संभाला। इतना ही नहीं खुशी को भी कई बार एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ देखा गया है।
बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का रिश्ता इससे पहले तक श्रीदेवी या उनकी बेटियों के साथ नहीं था। अर्जुन ने कभी भी उन लोगों से बात नहीं की थी लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद वह अपनी इन दोनों बहनों के साथ खड़े हुए और उन्हें सहारा दिया। अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दिन बोनी कपूर के हर काम में उनका साथ दिया। इसके बाद भी वह कई बार बोनी कपूर के घर गए और दोनों बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर से बातचीत की। यूत्रों की मानें तो वह बीच बीच में ही दोनों का हालचाल पूछने उनके घर जाते हैं। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह श्रीदेवी को सिर्फ अपने पापा की दूसरी पत्नी मानते हैं। इसके अलावा उनके या फिर उनकी बेटियों के साथ कोई रिश्ता नहीं है।
वहीं जाह्नवी और खुशी कपूर की स्टेप सिस्टर अंशुला कपूर (बॉनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन) भी अब दोनों के साथ घुल मिल गई हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अंशुला खुशी के साथ साथ ही रहती हैं। वह कई जगहों पर खुशी के साथ इन्जॉय करती देखी गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अंशुला मीडिया पर ट्रोल हुईं अपनी बहनों की तरफ से लोगों को कड़ा जवाब भी दिया था। वह अपने बहनों और परिवार के साथ खड़ी हुईं और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को बुरी तरीके से लताड़ा था।