बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है । फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे । वहीं ठाकरे की पत्नी का रोल अमृता राव निभाएंगी । ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है । इस फिल्म को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं ।
नवाजुद्दीन और अमृता जारो-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । नवाजुद्दीन ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए । फिल्म में नवाजुद्दीन हूबहू बाल ठाकरे की तरह लग रहे हैं । नवाज की एक्टिंग के साथ उनके लुक की भी काफी तारीफ हो रही है ।
अब नवाज के ठाकरे बनने के स्ट्रगल की तस्वीर भी सामने आई है । नवाज को ठाकरे जैसा लुक बॉलीवुड की जानी- मानी प्रोस्थेटिक प्रोफेशनल प्रीतिशील सिंह ने दिया । प्रीतिशील ने सबसे पहले नाक और ठुड्डी का लाइव कास्ट लेकर प्रीति ने लुक मॉडिफिकेशन की शुरुआत की।
नकली नाक, गंजी टोपी और त्वचा के रंग को टोन करने की पूरी प्रक्रिया में डेढ़ घंटे लगते थे।बालासाहेब के विपरीत, नवाज़ुद्दीन की ठोड़ी पर डिंपल है इसलिए इसे सिलिकॉन से ढका गया। बालासाहेब के बड़े कान थे, लेकिन प्रीति को मेकर्स ने कानों को बड़ा करने से मना किया, क्योंकि उन्हें लगा कि नवाज़ बिना बड़े कानों के ही राजनेता की तरह दिख रहे हैं।
फिल्म में ठाकरे के 40, 50, 60 और 70 के दशक के चार अलग-अलग लुक को दिखाया गया है। अलग-अलग लुक का डिफरेंट प्रोसेज एक बड़ा चैलेंज था। बाला साहेब ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का रोल निभाने वाली अमृता राव के लुक के लिए भी प्रोस्थेटिक का यूज़ किया ।