फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल कैंसर सरवाइवर्स डे पर ताहिरा ने बढ़ाया कैंसर पीड़ितों का मनोबल, हर इंसान को बताया योद्धा

Sun, 07 Jun 2020 08:10 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 07 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
National Cancer Survivors Day 2020 Ayushmann Khurrana wifeTahira Kashyap shared a special poem for Cancer Survivors
ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप की जिंदगी अब तक उन लोगों के लिए एक प्रेरणा रही है जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से प्रतिदिन लड़ रहे हैं। ताहिरा ने रविवार यानी सात जून को नेशनल कैंसर सरवाइवर्स डे पर लोगों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने की प्रेरणा देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सुंदर सी कविता लिखी है। 

National Cancer Survivors Day 2020 Ayushmann Khurrana wifeTahira Kashyap shared a special poem for Cancer Survivors
ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वह इस कविता के जरिए लोगों को बताना चाहती हैं कि सिर्फ कैंसर जैसी बीमारी से ही बचे रहना जरूरी नहीं है, बल्कि लोगों को हर रोज अवसाद जैसी बीमारी से भी बचे रहना चाहिए। नेशनल कैंसर सरवाइवर्स डे के मौके पर ताहिरा कश्यप अपनी लिखी इस कविता के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आने वाले दुख और परेशानियों के बारे में बात करती हैं। 

National Cancer Survivors Day 2020 Ayushmann Khurrana wifeTahira Kashyap shared a special poem for Cancer Survivors
ताहिरा कश्यप, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

वह बताती हैं कि यह दिन सिर्फ कैंसर के बारे में ही नहीं है, बल्कि उन सभी चीजों के बारे में है जो रोजमर्रा की जिंदगी में सभी को हर रोज झेलनी पड़ती हैं। दिन की शुरुआत अवसाद से होने के साथ ही इस दुनिया में लोगों को गुस्सा और दुख जैसी परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। ताहिरा का मानना है कि एक इंसान के रूप में सभी लोगों को किसी खास दिन की जरूरत नहीं है जब उन्हें जुझारू बताया जाए। बल्कि, इंसान तो हर रोज अनेकों परेशानियों से लड़ते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A small something I have written.... #nationalcancersurvivorsday . . Some scars are deep, some within, Some are seen while some are hidden. The thing about scars is , it reminds you of the past, The moments of suffering that you thought would forever last. But there’s more to these Goddamn scars, They are Secrets hidden far away, just like the stars. It’s the Truth which you don’t see with the naked eye, Oblivious to the functioning of the world, a blatant lie. But hear me, there’s more to this scar, It talks also about the fight, the resilience and your invincible power. My love and respect to those who fought, The treacherous battlefield that Few crossed while some got lost. But the thing with this health karma is that everyone is a winner, For it’s the fight that counts whether you an expert or a beginner. The fight with cancer is not just physical but also mental, Some battles are more tough to conquer especially if they are internal. But hear me again, we all have that fighter which has the universe’s might, The indomitable spirit that can’t be crushed by any fright. Hide not your scars my love, Show them, flaunt them, just like your bright smile, soothing to others eyes, And when you do that time and again giving people nowhere to run and hide, they will have to fall in love with your badge of honour, your prize. So hear me one last time, Fall in love with your self, All with dust, scar and grime. For that’s what make you, YOU Faulty, imperfect, blemished but all true!

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

विज्ञापन
विज्ञापन
National Cancer Survivors Day 2020 Ayushmann Khurrana wifeTahira Kashyap shared a special poem for Cancer Survivors
ताहिरा कश्यप, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिरा का मानना है कि हर किसी इंसान की अपनी अलग लड़ाइयां हैं और उन परेशानियों से लड़ता हुआ हर इंसान एक सर्वाइवर है। कविता के माध्यम से ताहिरा कहती हैं कि इंसान दिखने में चाहे जैसा हो। चाहे वह कितना भी गंदा हो और उस पर चाहे जितने भी दाग धब्बे बने हों लेकिन हर इंसान को खुद से प्यार करना सीखना चाहिए। दोष, अधूरापन, किसी बात के लिए लगे आरोप। चाहे कुछ भी हो। यह सब सही है। यही कुछ चीजें ऐसी हैं जो हर इंसान को इंसान बनाती हैं।

विज्ञापन
National Cancer Survivors Day 2020 Ayushmann Khurrana wifeTahira Kashyap shared a special poem for Cancer Survivors
ताहिरा कश्यप, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

ताहिरा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच में रखती रहती हैं। वह एक लेखक तो हैं ही साथ ही वह कुछ शॉर्ट फिल्मों को निर्देशित कर के एक निर्देशक भी बन चुकी हैं। फिलहाल वह कुछ फीचर फिल्में भी निर्देशित करना चाहती हैं जिनकी तैयारी वह जोरों से कर रही हैं। वह दो साल पहले ही स्तन कैंसर से जूझ कर वापस लौटी हैं और तभी से वह सभी कैंसर सरवाइवर्स के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं।

पढ़ें: कोरोना काल में अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed