Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor and Tiger Shroff wrapped up the Pune schedule of their upcoming Movie Lag Jaa Gale

टाइगर श्रॉफ: गोलीबारी घटना के बाद काम पर लौटे एक्टर, जान्हवी संग 'लग जा गले' के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

Sat, 14 Nov 2026 04:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Nov 2026 04:55 PM IST
सार

  • Lag Jaa Gale: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'लग जा गले' को लेकर अपडेट सामने आया है।
  • इस फिल्म में वे जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
  • दोनों ने पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होगी?

विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Tiger Shroff wrapped up the Pune schedule of their upcoming Movie Lag Jaa Gale
टाइगर श्रॉफ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ बीते दिनों गोलीबारी की घटना का शिकार हुए थे। मुंबई के जुहू में अभिनेता पर 18 अक्तूबर 2026 को गोलीबारी हुई। इसमें वे बाल-बाल बचे। इस घटना के बाद एक्टर ने अब काम पर वापसी कर ली है। टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म 'लग जा गले' के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बीच मेकर्स उनकी सुरक्षा को लेकर खास सतर्क हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जान्हवी के साथ पूरी की शूटिंग
टाइगर के साथ इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी हैं। दोनों सिातरों ने फिल्म का पुणे शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह अपडेट फिल्म के हेयर और मेकअप आर्टिस्ट सौरव रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बाद में जान्हवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सौरव का यह पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक चॉकलेट केक की तस्वीर है। इस पर 'LJG पुणे रैप' लिखा है।  साथ ही, धर्मा प्रोडक्शंस का भी जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
टाइगर और जान्हवी के अलावा इस फिल्म में लक्ष्य भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी। फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी। मगर, शूटिंग में देरी के चलते रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यह 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। वे इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुगजुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। 

विज्ञापन

जान्हवी कपूर और टाइगर का वर्क फ्रंट
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘बागी 4’ में देखा गया था। इसमें संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर और सौरभ सचदेवा जैसे कलाकार भी थे। वहीं, जान्हवी कपूर को आखिरी बार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ में देखा गया था। यह फिल्म 04 जून 2026 को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed