फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishnu Puran: असुरराज हिरण्यकश्यपु ने बेटे प्रह्लाद को पहाड़ से नीचे फेंकने का दिया आदेश, भगवान विष्णु ने ऐसे की रक्षा

Sun, 07 Jun 2020 08:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 07 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Puran: Written Update Episode 25 Hiranyakashipu Try To Kill His Son Prahlad Lord Vishnu Save
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

विष्णु पुराण (Vishnu Puran) का प्रसारण डीडी भारती पर प्रतिदिन शाम सात बजे किया जाता है। बीते रोज प्रसारित हुए एपिसोड में आपने देखा जैसे ही असुरराज हिरण्यकश्यपु को ये ज्ञात होता है कि उसका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त है तो वह उसे राज महल से निकाल देता है। प्रह्लाद जंगलों में भटकता रहता है फिर भी भगवान विष्णु की अराधना नहीं छोड़ता।

Vishnu Puran: Written Update Episode 25 Hiranyakashipu Try To Kill His Son Prahlad Lord Vishnu Save
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

आज 25वें एपिसोड का प्रसारण किया है। इसमें आपने देखा कयादु अपने पुत्र के लिए व्याकुल हो उठती है। लेकिन पति के सामने वह मजबूर हो जाती है। जंगलों में घूमते हुए प्रह्लाद को मारने के लिए स्वरभानु द्वारा तरह- तरह के प्रयास किए जाते हैं लेकिन प्रह्लाद भक्ति में लीन टस से मस नहीं होता।

Vishnu Puran: Written Update Episode 25 Hiranyakashipu Try To Kill His Son Prahlad Lord Vishnu Save
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

इधर कयादु का अपने पुत्र वियोग में रो- रोकर बुरा हाल होता है। भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद को जंगल में किसी तरह की कठिनाई नहीं होती। प्रह्लाद को पर्वत की चोटी से बांधकर नीचे फेंकने का आदेश दे दिया जाता है। लेकिन कमल नयन उसकी रक्षा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnu Puran: Written Update Episode 25 Hiranyakashipu Try To Kill His Son Prahlad Lord Vishnu Save
विष्णु पुराण - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल हिरण्यकश्यपु के राज में जो भी भगवान विष्णु की पूजा करता था उसको दंड दिया जाता था। हिरण्यकशिपु ने अपने ही पुत्र प्रह्लाद को मारने का बहुत प्रयास किया लेकिन कहते हैं न जीवन और मृत्यु ऊपरवाले के हाथ होती है, जिसकी रक्षा के लिए स्वयं भगवान को अवतार लेना पड़ा उसको मारना इतना आसान नहीं था।

विज्ञापन
Vishnu Puran: Written Update Episode 25 Hiranyakashipu Try To Kill His Son Prahlad Lord Vishnu Save
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

विष्णु पुराण में भगवान विष्णु की महिमा के बारे में बताया गया है। इसके अलावा इसमें कई और पौराणिक कहानियों का जिक्र है, जिनमें भक्त प्रह्लाद की कहानी भी शामिल है। इस शो में नीतिश भारद्वाज ने भगवान विष्णु का और वैदेही अमृते ने माता लक्ष्मी का किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed