फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 07 Jun 2020 06:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kannada Cinema actor Chiranjeevi Sarja dies at 39 in Bengaluru
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन हो गया है। उन्होंने 39 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। चिरंजीवी सर्जा को शनिवार को सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं रविवार को चिरंजीवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चिरंजीवी के निधन पर सितारे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Kannada Cinema actor Chiranjeevi Sarja dies at 39 in Bengaluru
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी सर्जा ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2009 में कन्नड़ फिल्म वायुपुत्र से की थी। इसके बाद वह साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में दिखाई दिए। चिरंजीवी सर्जा के परिवार की बात करें तो वह सिनेमा से संबंध रखने वाले परिवार से थे। चिरंजीवी सर्जा के बड़े भाई मशहूर अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे। 

Kannada Cinema actor Chiranjeevi Sarja dies at 39 in Bengaluru
चिरंजीवी सर्जा , मेघना राज - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी सर्जा ने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। साउथ सिनेमा से जुड़े कई कलाकार चिरंजीवी सर्जा के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। मशहूर अभिनेत्री प्रियामणि ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन के बारे में जानकर हैरान हूं। उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा कभी नहीं भूल सकती। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं'। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada Cinema actor Chiranjeevi Sarja dies at 39 in Bengaluru
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियामणि के अलावा अभिनेता विलाश कल्याण ने चिरंजीवी सर्जा के लिए शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन की खबर चौंकने और निराश कर देने वाली है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। वह काफी प्रतिभाशाली और शानदार इंसान थे'। इनके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने भी चिरंजीवी सर्जा के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया है। 
 

विज्ञापन
Kannada Cinema actor Chiranjeevi Sarja dies at 39 in Bengaluru
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कुंबले ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह हैरान कर देने वाला है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन हो गया है। एक युवा प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। उनके परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं'। इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों और हस्तियों ने चिरंजीवी सर्जा ने निधन पर शोक जताया है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed