महज 6 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज 86वीं बर्थ एनिवर्सरी है। नरगिस फिल्मी दुनिया का वो चमकता हुआ सितारा हैं जिनकी चमक से आज भी बॉलीवुड की गलियां रोशन हैं। नरगिस दत्त भले ही आज हमारे बीच न हो लेकिन उनकी बेहतरीन अदाकारी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है। तो चलिए आज आपको नरगिस दत्त की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होंगी।
इस तस्वीर में नरगिस अपने बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में संजय अपनी बहन को पीठ पर बैठाएं हुए हैं तो वहीं नरगिस उसे पीछे से पकड़ी हुई हैं।
संजय दत्त और नरगिस की ये तस्वीर अपने आप में ही सब कुछ कहती है। इस तस्वीर में नरगिस अपनी गोद में छोटे से संजू बाबा को बैठाएं हुए हैं।
यह तस्वीर पार्टी की है जिसमें नरगिस अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
अब जरा इस फोटो पर गौर फरमाएं। ऐसा लगता है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट की है जहां पर नरगिस किसी को देखकर बेहद खुश हैं।