शादी किसी भी शख्स के लिए एक खूबसूरत पड़ाव होता है। मगर, कई बार वैवाहिक जीवन में असफलता हाथ लगती है। किसी के भी जीवन में यह मुश्किल दौर हो सकता है। लेकिन, कहा जाता है न कि जीवन ठहरता नहीं है। पहली शादी असफल होने पर इन सितारों ने समय लिया और फिर एक खूबसूरत अंदाज में जिंदगी की नई शुरुआत की। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के करीब तीन साल बाद 4 दिसंबर 2024 को नागा ने शोभिता से शादी करके जीवन का नया अध्याय शुरू किया है। इस लिस्ट में और भी सितारे हैं, जिनका पहला विवाह असफल रहा तो दूसरी शादी रचाई और खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।
Bollywood Celebs: पहली शादी टूटने के बाद इन सितारों ने की जिंदगी की नई शुरुआत, रचाया दूसरा विवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
सार
Bollywood Celebs: हाल ही में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ शादी रचाई है। नागा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु से शादी रचाई, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। अभिनेता ने शोभिता के साथ जीवन की नई शुरुआत की है। उनसे पहले और भी सितारे पहली शादी असफल होने के बाद दूसरी शादी रचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन