फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee Say Do A With Film Director Ram Gopal Varma Before Work In Film Satya

Manoj Bajpayee: रामगोपाल वर्मा के साथ फिल्म करेंगे मनोज, ‘सत्या’ की सफलता दोहरा पाएंगे!

Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
सार

इन दिनों मनोज वाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म ‘डिस्पैच’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह निर्देशक रामगोपाल वर्मा के साथ जल्द एक फिल्म करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Say Do A With Film Director Ram Gopal Varma Before Work In Film Satya
मनोज वाजपेयी-रामगोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj, सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज वाजपेयी का करियर ग्राफ काफी हटकर रहा है। वह लीक से हटकर रोल करते हैं, तो कमर्शियल फिल्मों का हिस्सा भी बनते हैं। साथ ही वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ के जरिए तो उन्होंने दर्शकों के बीच अपने लिए एक खास जगह बना ली है। जल्द ही मनोज वाजपेयी और निर्देशक रामगोपाल वर्मा एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद मनोज ने दी है।

विज्ञापन

 

डेट्स पर अटकी है बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज वाजपेयी कहते हैं, ‘ दर्शकों के लिए, फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रामगोपाल वर्मा अपनी अगली फिल्म मेरे साथ बनाने जा रहे हैं। बस हम दोनों को कुछ समय निकालने की जरूरत है, इसके बाद हम डेट्स पर बात कर लेंगे।’ मनोज और रामगोपाल वर्मा के बीच अगर डेट्स को लेकर बात तय हो जाएगी तो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सत्या’ के जरिए ही बना मनोज का करियर 
साल 1998 में रिलीज हुई रामगोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म ‘सत्या’ में मनोज वाजपेयी ने भीकू महात्रे का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उनके करियर की दिशा ही बदल गई, बतौर एक्टर बॉलीवुड में मनोज को अलग पहचान मिली। इसके बाद भी रामगोपाल वर्मा के साथ मनोज वाजपेयी ने ‘शूल’, ‘रोड’ और ‘सरकार 3’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन

Manoj Bajpayee Say Do A With Film Director Ram Gopal Varma Before Work In Film Satya
डिस्पैच में मनोज वाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘डिस्पैच’ में है अलग रोल 
जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘डिस्पैच’ में मनोज वाजपेयी एक पेचीदा किरदार निभा रहे हैं। वह इसमें एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं। यह किरदार काफी उलझा हुआ सा नजर आता है। खोजी पत्रकार के इस किरदार को निभाने के लिए मनोज ने काफी रिसर्च की। मनोज ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपने पत्रकार दोस्तों की मदद ली, उनके काम करने के तरीके को समझा। खोजी पत्रकारों की परेशानी और संघर्ष को जाना-समझा, ऐसा करने पर ही उन्हें अपना किरदार निभाने में काफी आसानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed