फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh Congratulate Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis Best Wishes To Ajit Pawar

Riteish Deshmukh: रितेश ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई, डिप्टी सीएम को शुभकामनाएं

Fri, 06 Dec 2024 01:39 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:39 AM IST
सार

अभिनेता रितेश देशमुख ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई संदेश भेजा है। रितेश चुनावों में कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े नजर आए थे, उनका प्रचार करते दिखे थे। 

 

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Congratulate Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis Best Wishes To Ajit Pawar
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, उन्होंने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली। विपक्षी दल कांग्रेस जुड़े अभिनेता रितेश देशमुख ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। साथ ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे को भी उन्होंने बहुत सारी शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए दी बधाई 
अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर)अकांउट के जरिए रितेश देशमुख ने नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई संदेश दिया है। वह लिखते हैं, ‘श्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बहुत बधाई। आपके सफल कार्यकाल के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इसी तरह से रितेश देशमुख एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को भी उपमुख्यमंत्री बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। सभी के लिए रितेश देशमुख ने अलग-अलग ट्विट किया है और उन्हें बधाई दी है।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश का राजनीतिक परिवार से है नाता 
रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख (दिवंगत) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन रितेश ने अपने पिता की तरह राजनीति में ना आकर फिल्मों में अभिनय की राह पकड़ी, अब तक वह कई फिल्मों में बतौर अभिनेता नजर आ चुके हैं, जल्द ही वह कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दर्शकों को नजर आएंगे। इसी के साथ उन्हें इस बार कांग्रेस का प्रचार करते हुए महाराष्ट्र चुनावों में भी देखा गया था।

विज्ञापन

चुनावों में साधा था भाजपा पर निशाना 
महाराष्ट्र में चुनावों से पहले रितेश देशमुख ने कांग्रेस के मंच से भाजपा और उनके नेताओं पर निशाना साधा था। उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब परिणाम जब भाजपा के हक में हैं और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन गए हैं तों रितेश देशमुख ने उन्हें मन से बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed