अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के लिए उन्होंने एक ऐसी जगह चुनी है जो नागा चैतन्य के घर के बेहद करीब है। जगह है हैदराबाद का अन्नपूर्णा स्टूडियो। इस जगह को चुनने के पीछे कपल ने वजह भी बताई है।
2 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad और @chayakkineni
इस जगह होगी शोभिता और नागा चैतन्य की शादी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस जगह से शादी करने को लेकर उन्होंने एक कारण दिया है। शोभिता और नागा चैतन्य ने परिवार की विरासत का सम्मान करने के लिए इस जगह का चुनाव किया। इस स्टूडियो को अभिनेता के दादा जी ने शुरू किया था।
3 of 5
शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
इसलिए चुनी ये जगह
अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने इस स्टूडियो की शुरुआत की साथ ही यहां वे अपने परिवार का हिस्सा के कार्यक्रम करना चाहते थे। ये जगह नागा चैतन्य के बेहद करीब है, वे अपने बाबा की बनाई इस जगह पर शादी करके इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं।
4 of 5
शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
इस दिन करेंगे शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला हैदराबाद में 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शोभिता ने शादी से पहले एक रस्म की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, इसमें शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी की रस्म 'पसुपु दंचदम' में ऑरेंज कलर की ग्रीन बॉर्डर के साथ साड़ी पहनी थी। अन्य फोटो में वह हल्दी कूटती नजर आ रही है। इसके अलावा वो फोटो में वह कमल हाथ में लिए नजर आ रही हैं। वह अपनी शादी की रस्मों को परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं। इस समारोह के साथ ही शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं।
5 of 5
शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad, chayakkineni
नागा चैतन्य की शादी पर पिता ने की पोस्ट
कपल ने काफी समय तक अपना रिश्ता छिपाकर रखने की कोशिश की थी। बेटे की सगाई के बाद नागा चैतन्य ने लिखा, 'हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई शोभिता धुलिपाला से करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हम उसे अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं'।