फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tara sutaria reaction to paparazzi viral video on social media

तारा सुतारिया: करीब पहुंचा फोटोग्राफर तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन; वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है विवाद?

Thu, 10 Sep 2026 12:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 12:08 PM IST
सार

Tara Sutaria Viral Reaction: तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने वहां मौजूद फोटोग्राफर का कैमरा अपने हाथों से हटा दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सबके मन में यही सवाल है कि आखिर तारा, फोटोग्राफर पर क्यों भड़कीं?

विज्ञापन
tara sutaria reaction to paparazzi viral video on social media
पैपराजी से बचतीं तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पैपाराजी और उसके कैमरे को धक्का देकर पीछे हटाती हुई नजर आ रही हैं। जानें क्या है इस वीडियो में और क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन


तारा के साथ क्या हुआ? 

  • तारा सुतारिया हाल ही में मुंबई स्थित एक स्टोर पर पहुंची। 
  • यहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। वो उनसे फोटो खिंचवाने के लिए चिल्लाने लगे। 
  • तारा जल्दी में थीं। उनकी टीम किसी तरह उन्हें कवर करके अंदर ले जाने की कोशिश कर रही थी। 
  • इसके बावजूद एक कैमरामैन एक्ट्रेस के बेहद करीब पहुंच गया। 
  • तारा ने उसका कैमरा पकड़कर अपने हाथों से पीछे कर दिया और अंदर चली गईं।

tara sutaria reaction to paparazzi viral video on social media
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहली बार नहीं है जब तारा और फोटोग्राफर्स के बीच कुछ विवादित हुआ हो। बीते महीने भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने पैपराजी को रूड रिएक्शन दिया है। उस वीडियो में जैसे ही तारा अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं पैपराजी ने उन्हें घेरना शुरू किया।
यह देखते ही एक्ट्रेस ने जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पैपराजी उनसे पोज देने के लिए आग्रह करते रहे। मगर तारा ने उनकी तरफ नहीं देखा और वहां से चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

tara sutaria reaction to paparazzi viral video on social media
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash

तारा सुतारिया का वर्क फ्रंट 
तारा सुतारिया काफी कम उम्र में अभिनय की दुनिया में आ गई थीं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन से करियर शुरू किया था। इसके साथ ही उन्होंने 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज में काम किया है।
2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी मुख्य किरदारों में थे। इसके बाद वह ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘तड़प’ में भी दिखाई दीं। हाल ही में तारा, यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में अहम भूमिका में नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed