अभिनेत्री शरवरी वाघ अपनी आगामी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं, इसके बाद रिलीज हुआ शरवरी का गाना 'तरस' इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
Junaid-Khushi: जुनैद खान ने शुरू की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग! मुंबई शेड्यूल में खुशी कपूर भी हुईं शामिल
2 of 5
मुंज्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गाने में अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह गाना बहुत कम समय में ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। इस गाने को अब तक एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। गाने में अभिनेत्री की हर एक अदा लोगों की धड़कनें तेज कर रही हैं।
इस गाने को लेकर शरवरी कहती हैं, “मैं जब से हिंदी फिल्म में अभिनेत्री बनना चाहती थी, एक बड़ा डांस नंबर करने की मेरी हमेशा से इच्छा थी। ऐसे गानों ने मुझे हमेशा ही मोहित किया है। मैं हिंदी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों के साथ-साथ डांस नंबर करने वाली कई अभिनेत्रियों से भी काफी प्रभावित रही हूं। जिन्होंने बड़े चार्टबस्टर्स गाने दिए हैं और उन गानों पर पूरा देश थिरका है।
अभिनेत्री आगे कहती हैं, “सिनेमा शोबिज है और गाने और डांस नंबर एक उपकरण की तरह होते हैं जिससे लोग यह तय कर पाते हैं कि उन्हें फिल्म देखनी है या नहीं। पार्टी में बजने वाले इस तरह के गानों ने समय-समय पर कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से खास पहचान भी दिलाई है। मैंने मशहूर सितारों को ही बड़े डांस नंबर मिलते देखा है, क्योंकि उनमें लोगों का ध्यान आकर्षित करने की क्षमता होती है।''
मुंज्या की बात करें तो फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। वहीं इसका निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक की ओर से किया गया है। यह 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Maharagni X Review: दुष्टों का वध करती दिखीं काजोल तो प्रशंसक हुए बेकरार, कहा- आप सच में हैं रानियों की रानी