बीते दिनों से चर्चा में बने सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय अब तक इस केस में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को अपने शिकंजे में ले चुकी हैं। हालांकि, अब इस मामले में सुकेश का कनेक्शन बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की पूछताछ के दौरान मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया है। दरअसल, सुकेश ने पूछताछ के दौरान इन दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ अपने कनेक्शन की बात कबूली है। सुकेश ने ईडी को बताया कि वह साल 2015 से श्रद्धा कपूर को जानता है। इतना ही नहीं उसने एनसीवी मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मदद भी की थी।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल के केस में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था। मामले में अभिनेत्री का नाम आने के बाद एनसीबी ने इस सिलसिले में उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया था।
3 of 5
हरमन बावेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश ने पूछताछ में यह भी दावा किया कि वह अभिनेता हरमन बावेजा को भी जानता है। सुकेश ने बताया कि हरमन उसके पुराने दोस्त है। वह हरमन की आने वाली फिल्म कैप्टन को प्रो- प्रोड्यूस भी करने वाला था। इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
4 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सुकेश ने यह बताया कि उसने राज कुंद्रा के लीगल केस के लिए शिल्पा शेट्टी संपर्क किया था। गौरतलब है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को इसी साल अश्लील फिल्म के मामले में जेल हुई थी। मामले में पूछताछ के दौरान सुकेश ने बताया कि शिल्पा उसकी दोस्त हैं। उसने राज कुंद्रा की जेल से रिहाई की शर्त को लेकर शिल्पा से संपर्क किया था। ऐसे में सुकेश के खुलासे के बाद अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, एक्टर हरमन बावेजा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी ईडी के निशाने पर आ गए हैं।
5 of 5
नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही विवादों में है। नोरा और जैकलीन दोनों पर ही आरोप है कि उन्होंने सुकेश से महंगे तोहफे लिए। इसके अलावा अभिनेत्री जैकलीन की कुछ निजी तस्वीरें भी सुकेश के साथ वायरल हुई थीं। जिसके बाद से दोनों के रिलेशन को लेकर काफी खबरें भी आईं। हालांकि, अभिनेत्री ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया।