80 और 90 के दशक में एक से एक सुपरहिट गीत गाने वाले गायक मो. अजीज का आज निधन हो गया। उन्होंने 64 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 2 जुलाई 1954 को पश्चिम बंगाल के अशोक नगर में हुआ था। वह मशहूर गाने 'आपके आ जाने से' लोगों के बीच जमकर हिट हुए थे।
1982 में मुंबई आए थे
उनके सेक्रेट्री बबलू ने बताया सोमवार रात उनका प्रोग्राम कोलकाता में था। मंगलवार दोपहर वो जब मुंबई एयरपोर्ट पर आए तो उनकी तबीयत खराब हो गई। कैब में बैठने के बाद उन्होंने ड्राइवर को बोला मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं। फिर उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि अजीज का कल मुंबई में अंतिम संस्कार होगा।
इससे पहले अजीज ने अमर उजाला को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह साल 1982 में मुंबई आए तो उन्हें पहला ब्रेक सपन जगमोहन ने दिया था। अजीज अपने संघर्ष के दिनों में म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के घर भी जाया करते थे। लेकिन उन्होंने बताया कि अनु भी उस दौरान बहुत संघर्ष कर रहे थे। एक दिन अनु ने अजीज को रिकॉर्डिंग रूम में बुलाया और फिल्म 'मर्द' का टाइटल सॉन्ग 'मर्द तांगेवाला' गाने को कहा।
4 of 5
Mohammed Aziz
- फोटो : Just Dial
अजीज ने कहा कि यह गाना अमिताभ बच्चन के लिए गाया जो उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। बता दें कि इसी गाने से मो. अजीज को बड़ी पहचान मिली थी। गाना मर्द तांगेवाला की रिकॉर्डिंग के दौरान डायरेक्टर मनमोहन देसाई और एक्टर शम्मी कपूर और अमिताभ भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पहले लाइव रिकॉर्डिंग हुआ करती थी।
5 of 5
Mohmmed Aziz
- फोटो : saregama
अजीज अपने 150 साल पुराने घर में रहते थे जो उनके ग्रेट ग्रैंड फादर का है। अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बंगला भाषा में भी कई हिट गीत गाए हैं। उनका गाया सुपरिहट गीत 'आपके आ जाने से' दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ था। अजीज ने कहा कि यह गाना उनकी और गोविंदा की जिंदगी का सबसे सुपरहिट गाना है।