अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी दोस्त कियारा आडवाणी के साथ होने वाली संभावित शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। चर्चा यही है कि दोनों 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन, अपनी फिल्मों के प्रचार और वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त सिद्धार्थ अब भी इस मसले पर गौतम बने हुए हैं। सोमवार को मुंबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' का ट्रेलर लांच हुआ। जब ट्रेलर लांच के अवसर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना से उनके अगले मिशन के बारे में पूछा गया तो दोनों ने शरमाते हुए सवाल को नजर अंदाज करते हुए कहा कि अभी तो असली मिशन 'मिशन मजनू' ही है। रश्मिका भी इन दिनों अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में हैं।
Mission Majnu Trailer: 6 फरवरी को कियारा से शादी को लेकर सिद्धार्थ से हुआ सवाल, पढ़िए क्या बोले ‘शेरशाह’
सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से कियारा आडवाणी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना का भी नाम पिछले कुछ दिनों से विजय देवरकोंडा से साथ जुड़ रहा है। कुछ दिनों पहले ही विजय और रश्मिका मालदीव में छुट्टियों के लिए गए थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया। रश्मिका मंदाना ने कभी भी विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकार किया। विजय देवरकोंडा को वह अपना अपना दोस्त ही मानती है 'मिशन मजनू' के ट्रेलर लांच के दौरान जब रश्मिका मंदाना से विजय देवरकोंडा के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया किया, तो रश्मिका मंदाना ने सवाल को टाल दिया।
यह भी पढ़ें: ‘हमराज’ के गाने हिट हुए तो महेंद्र कपूर ने दिन भर नहीं पिया पानी, जानिए कहां करते रहे जाप
सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनके रिश्ते की बात चली तो वह बोले कि इस बारे में 20 जनवरी के बाद बात करेंगे। 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन है और उनकी फिल्म 'मिशन मजनू' 20 जनवरी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'मिशन मजनू' मेरी तरफ से मेरे फैंस को तोहफा है। मैं चाहता हूं, मेरे फैंस जितना प्यार मुझे करते है, उतना ही प्यार इस फिल्म को भी दें।’ फिर घूमफिरकर वह अपनी उसी लाइन पर लौट आए जो वह इस फिल्म के प्रचार में लगातार बोल रहे हैं कि, ‘मैं 70 के दशक की फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मेरी यह फिल्म भी 70 के दशक के कहानी के इर्द गिर्द घूमती है।'
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल ने इंटरनेट पर गिराई 'बिजुरिया', वायरल हो रहा गाना, व्यूज तीन मिलियन के पार
'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस किरदार के लिए उन्हें क्या तैयारी करनी पड़ी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'शूटिंग से पहले हम फिल्म के निर्देशक शांतनु बाग्ची के साथ स्क्रिप्ट की रीडिंग पर बैठे थे। उसी समय किरदार को लेकर जो हमें ब्रीफ दिया गया, वही हमारी इस फिल्म के लिए थी। इस फिल्म के लिए मुझे स्कूटर और सिलाई की मशीन चलानी सीखनी पड़ी, यह मेरे लिए काफी अलग अनुभव रहा है।'
यह भी पढ़ें: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' थिएटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स रिलीज हो रही है। रश्मिका मंदाना कहती हैं, 'नेटफ्लिक्स पर अपनी डेब्यू को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।' 'मिशन मजनू' ने रश्मिका मंदाना ने दिव्यांग नसरीन का किरदार निभाया है। इस किरदार की तैयारी को लेकर रश्मिका मंदाना कहती हैं, 'एक हफ्ते तक मैंने इस किरदार का अभ्यास किया। आंख बंद करके मैं आस पास के चीजों को महसूस कर रहीं थी, तब समय में आया कि इस किरदार को कैसे निभा सकती हूं।'
यह भी पढ़ें: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें