मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर तो छाए ही हुए हैं साथ ही न्यूड फोटो को लेकर विवादों में भी बने हुए हैं। फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जिनमें वह वर्कआउट करते नजर आते हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो और एक फोटो पोस्ट किया है।
न्यूड फोटो पर ट्रोल हुए थे मिलिंद सोमन, अब साझा की शर्टलेस तस्वीर, लिखा- ‘उल्टा के बिना सीधा नहीं होता’
वीडियो में मिलिंद सोमन शर्टलेस हैं और सिर के बल खड़े होते हैं। यह वीडियो उन्होंने समंदर किनारे बनाया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की है। मिलिंद ने कैप्शन में लिखा- ‘बिना उल्टा के कुछ सीधा नहीं होता।‘
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
मिलिंद के इस वीडियो को उनकी पत्नी अंकिता ने शूट किया है। 55 साल की उम्र में मिलिंद की यह फिटनेस देखकर प्रशंसक भी कायल हो गए और उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'हे हैंडसम'। एक अन्य ने लिखा- 'फिटनेस फ्रीक'। वहीं एक ने लिखा कि 'आपको सलाम सर'।
बता दें कि मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। चार नवंबर को मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में मिलिंद न्यूड होकर समंदर के किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
मिलिंद अक्सर अपने प्रशंसकों को फिटनेस गोल देते हैं। इसी के चलते जन्मदिन पर उन्होंने समंदर के किनारे दौड़ते हुए अपनी तस्वीर साझा की। फोटो में मिलिंद ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना है। जिसमें उनकी फिट बॉडी पूरी तरह से दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू मी'।