{"_id":"5be6cb15bdec22694c343cfc","slug":"metoo-nawazuddin-know-that-there-are-5-such-big-disputes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#metoo से पहले पत्नी की जासूसी करके भी फंस चुके हैं नवाजुद्दीन, जानिए 5 ऐसे बड़े विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#metoo से पहले पत्नी की जासूसी करके भी फंस चुके हैं नवाजुद्दीन, जानिए 5 ऐसे बड़े विवाद
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Nawajuddin Siddqui
विवादों के चलते बायोग्राफी वापस लेने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब #metoo के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैजल का किरदार निभाकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्टिंग की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई, जिसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शामिल हुआ। इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे विवाद हैं, जिसने समय समय पर पर्दा उठा है, जिसके कारण नवाज कई बार शर्मिंदा हो चुके हैं।
Trending Videos
nawajuddin siddiqui
बता दें #Metoo अभियान के तहत बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा कर चुकी हैं। अब नवाजुद्दीन की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री निहारिका सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि पत्रकार संध्या मेनन ने ट्विटर के जरिए निहारिका का एक नोट शेयर किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुए निहारिका ने लिखा है कि मैं उनसे फिल्म 'मिस लवली' के सेट पर मिली थी। नवाज रातभर शूटिंग करके लौट रहे थे, मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए घर बुलाया। जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे जकड़ लिया था। मैंने बहुत मुश्किल से अपने आप को उनसे छुड़ाया।
bollywood
- फोटो : self
बता दें नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर अपनी पत्नी की जासूसी के आरोप भी लग चुके हैं। नवाज को अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं था और उन्होंने अपनी पत्नी के पीछे महिला जासूस लगा रखी थी। इतना ही नहीं नवाज अपने वकील के जरिए पत्नी के मोबाइल की पूरी जानकारी जुटाया करते थे। जिसके चलते ठाणे क्राइम ब्रांच से उन्हें 3 बार समन भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
नवाज फिल्म मंटो को लेकर भी विवादों के घेरे में आए थे। फिल्म मंटो के दौरान नंदिता दास ने मंटो की 15 कहानियों का संकलन और संपादन कर एक किताब रिलीज की थी। किताब के कवर पेज पर फिल्म मंटो का पोस्टर था। पोस्टर में नवाजुद्दीन थे। इस तस्वीर को लेकर खासा विवाद हुआ था। हिंदी साहित्यकारों ने इसे लेकर कहा था कि यह एक ईमानदार लेखक की हत्या है। साहित्यकारों ने नंदिता और किताब पब्लिश करने वाली कंपनी को आडे़ हाथों लिया था।
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
अपनी बायोग्राफी एन ऑर्डिनरी लाइफ को लेकर नवाज को बहुत विवाद और मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। बता दें कि इसमें नवाज ने सुनीता राजवर और निहारिका सिंह के साथ अपने प्यार और ब्रेकअप के बारे में बताया था। दोनों ही एक्ट्रेस में नवाज के दावों को खारिज कर दिया था, जिसे लेकर सुनीता राजवर ने नवाज पर 2 करोड़ का मानहानि का मुकद्मा भी किया था। मामले को बढ़ता देख नवाज ने माफी भी मांगी थी।