बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपवीर (रणवीर सिंह और दीपका पादुकोण) की शादी का काउंट डाउन शुरु हो चुका है। 14 और 15 नवंबर को यह कपल हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। इसके लिए दोनों शादी करने के लिए इटली रवाना भी हो गए हैं। लेकिन इससे पहले रणवीर को गुस्सा आ गया। तो आइए जानते हैं आखिर किस बात पर बॉलीवुड के बाजीराव का होगा गया माथा गरम....
इटली जाने से पहले ही गुस्सा हो गए रणवीर सिंह, वीडियो में देखें क्या है पूरी हकीकत
बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर मीडिया में खलबली मच गई है। ऐसे में इस कपल से जुड़ी एक-एक खबर और फोटो वह अपने कैमरे में कैद करने में लगे हुए हैं। ऐसे में जब रणवीर इटली के लिए अपनी करोड़ों की कार में जा रहे थे तो एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया। इस दौरान कुछ फोटोग्राफर्स उनकी कार पर भी चढ़ गए जिसके चलते उन्हें गुस्सा आ गया। वहीं, रणवीर ने गाड़ी से दूर होने को कहा।
A post shared by F I L M Y D A Y (@filmyday) on
बता दें कि दीपवीर ने इटली जाने के लिए भी अपना कॉस्ट्यूम चुना क्योंकि दोनों ही सफेद रंग की पोशाक में नजर आए थे। रणवीर जहां खुद गाड़ी ड्राइव करके यहां तक पहुंचे वहीं दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर का पूरा साथ दिया। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। दोनों को देखकर यही लग रहा था कि अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है।
हर बार की तरह इस बार भी रणवीर ने मीडियो को जमकर पोज दिए। वहीं, दीपिका ने भी मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बता दें कि 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंधी फैमिली से हैं ।
शायद ही आपको पता हो कि इस कपल का वेडिंग कॉस्ट्यूम मशहूर डिजाइनर सब्यसाची करने वाले हैं। चूंकि एयरपोर्ट पर उनके हाथों में सब्यसाची के लेवल के कपड़ों के पैकेट्स भी नजर आए। रणवीर और दीपिका की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही है। ये कपल ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी इस शादी को लेकर बेसब्र हैं।