हिट फिल्मों के सिकंदर बनते जा रहे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलजार की अगली फिल्म में दिखेंगे। 'तलवार' और 'राजी' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुकीं डायरेक्टर मेघना गुलजार रणवीर को अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहती हैं। इस फिल्म में रणवीर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला, जो बॉलीवुड के तमाम हिट-सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।
काफी समय से मेघना सैम मानकशॉ की स्टोरी पर रिसर्च कर रही हैं हालांकि अभी तक इस फिल्म को रणवीर ने साइन नहीं किया है। आपको बता दें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे। उन्हें सैम बहादुर के नाम से भी जाना जाता है। सैम पहले ऐसे आर्मी ऑफिसर हैं जिन्हें फील्ड मार्शल के रैंक पर प्रमोट किया गया था।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : file photo
सैम को भारत सरकार की ओर से पद्मविभूषण और पद्मभूषण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इन दिनों मेघना दीपिका पादुकोण के साथ 'छपाक' फिल्म बना रही हैं। 'छपाक' एक बायोपिक है जो एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है।
'बैंड बाजा बारात' में बिट्टू शर्मा, 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव और हाल ही में 'गली बॉय' में मुराद अहमद के रोल में रणवीर सिंह ने बेहतरीन एक्टिंग से अपने करियर को चमका लिया है। सुपरस्टार बनने की तरफ रणवीर कदम रख चुके हैं। इन दिनों रणवीर कबीर खान की '83' के लिए शूटिंग कर रहे हैं।
5 of 5
gully boy
- फोटो : social media
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'गली ब्वॉय' बॉक्स-ऑफिस पर अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने 100 से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। जोया अख्तर ने इसका डायरेक्शन किया है।