'राम तेरी गंगा मैली' में जबरदस्त बोल्ड सीन देकर 80 के दशक में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी 30 जुलाई को 55वां जन्मदिन मनाएंगी। मंदाकिनी का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा जिसकी मुख्य वजह फेमस गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से अफेयर और फिल्मों का कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाना था। वैसे तो मंदाकिनी ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन 'राम तेरी गंगा मैली' में निभाया गया गंगा का किरदार ही लोगों की जुबां पर रह गया। तो चलिए मंदाकिनी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं।
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि मंदाकिनी का असली नाम यैस्मिन जोसेफ है और वह उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं।
कहा जाता है कि मंदाकिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' साइन करने से पहले तीन फिल्ममेकर रिजेक्ट कर चुके थे।
मंदाकिनी फिल्मों में अपने काम से ज्यादा इंडिया के मोस्टवांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में रही।
कहा जाता है कि एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर ने पहली बार मंदाकिनी को देखा था। उस वक्त मंदाकिनी 22 साल की थी। राज कपूर ने ही 'राम तेरी गंगा मैली' में कास्ट करने से पहले यैस्मिन से बदलकर मंदाकिनी नाम कर दिया था।