कोरोना के कारण पूरे देश में उथल-पुथल मचा हुआ है। हर दिन तीन लाख से ऊपर कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, हजारों लोग इसकी चपेट में आने के कारण जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। इस खतरनाक संक्रमण से बचाव को लेकर हर राज्य की सरकार अपने स्तर पर नियम लागू कर रही है। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू तो कहीं लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है, लेकिन इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने डॉग के साथ टहलती नजर आईं, जिसे देख यूजर्स भड़क गए और अभिनेत्री को ट्रोल करने लगे।
लॉकडाउन में अपने डॉगी के साथ वॉक पर निकलीं मलाइका हो गईं ट्रोल, यूजर्स बोले- लोगों की जान जा रही और...
बता दें कि कोरोना के कारण महाराष्ट्र की स्थिति भयावह है। इस कारण सरकार से लेकर प्रशासन तक सख्ती अपनाई जा रही है। लोगों से लगातार कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को मलाइका अपने पेट डॉग कैस्पर के साथ वॉक पर नजर आईं। हालांकि उन्होंने चेहरे को मास्क से सुरक्षित कर रखा था।
योगेन शाह ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। मुंबई में कोरोना के इन हालातों के बीच अभिनेत्री का इस तरह वॉक पर निकलना लोगों को बड़ा नागवार गुजरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा कि 'कोरोना को रोकने को लेकर एक तरफ सरकार तरह-तरह के उपाय अपना रही है। दूसरी तरफ ये सेलेब्स...।'
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'यहां इंसान घर पर जिंदगी मौत के बीच लड़ रहे हैं, लेकिन इन्हें अपने डॉगी को घुमाना है।' ज्यादातर यूजर्स ने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया और कमेंट में खरी-खोटी सुनाई। एक अन्य ने लिखा कि 'ब्रेक द चेन में क्या मॉर्निंग वॉक की इजाजत है?'
ये पहली बार नहीं है जब मलाइका अपने डॉग को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी मलाइका का मजाक बन चुका है। वहीं, मलाइका के अलावा भी कई स्टार्स लॉकडाउन में निकलने को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। इनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ शामिल हैं। ये सभी कोरोना के बीच वैकेशन पर निकले थे।