फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा के बाद अब कमाल आर खान ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले - 'देश तो बर्बाद किया ही साथ-साथ...'

Sat, 24 Apr 2021 02:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 24 Apr 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
After Richa Chadha Actor Kamaal R Khan Attacks Modi Government and Says 'They are destroying the nation'
कमाल आर खान (केआरके) - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है और लोग खुद को सुरक्षित रखने के हर मुमकिन उपाय कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी इसका कहर खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अभिनेता कमाल आर खान ने अपने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 

After Richa Chadha Actor Kamaal R Khan Attacks Modi Government and Says 'They are destroying the nation'
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान ने एक नहीं बल्कि दो-दो ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने आज के समय में देश की हालत के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मोदी जी ने बार-बार कहा कि मैं वो करूंगा जो 70 सालों में कभी नहीं हुआ और उन्होंने यह करके भी दिखा दिया है। देश तो बर्बाद किया ही साथ ही देशवासियों को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया और इनमें सबसे ज्यादा भक्त ही हैं।'
 

After Richa Chadha Actor Kamaal R Khan Attacks Modi Government and Says 'They are destroying the nation'
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके यहां भी रुके नहीं और एक और ट्वीट कर डाला। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी की तुलना सलमान खान से की है। उन्होंने लिखा, 'हमारे पीएम बिल्कुल सलमान खान की तरह बन गए हैं जो दिखने में बिल्कुल कड़क और खुद को सुपरस्टार मानते हैं लेकिन वास्तव में एकदम सुपरफ्लॉप।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Richa Chadha Actor Kamaal R Khan Attacks Modi Government and Says 'They are destroying the nation'
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने कोविड से बने हालातों पर भी अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि अस्पताल मरीजों के परिजन से ऑक्सीजन लाने की बात कह रहे हैं क्योंकि वो खुद नहीं ला पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में भी कुछ महान लोग कह रहे हैं कि अपने देश पर गर्व करें। लेकिन यह गर्व करने का समय नहीं चिंता करने का और चरमराती व्यवस्थाओं को मजबूत करने का समय है।'

विज्ञापन
After Richa Chadha Actor Kamaal R Khan Attacks Modi Government and Says 'They are destroying the nation'
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी सरकारी व्यवस्थाओं पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'हमारे पास 20 स्मार्ट शहर हैं, हम सुपरपावर भी बन जाएंगे और हमारे पास 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था और नौकरियां होंगी! आप ऐसा कह सकते हैं लेकिन इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। आज के समय में हमारे पास ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां, बेड्स, वैक्सीन और श्मशान में जलाने के लिए लकड़ियां तक भी नहीं हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed