युवा अभिनेता वरुण धवन और जाने-माने फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को अचानक से एक करारा झटका लगा है। दरअसल, उनके साथ उनकी फिल्मों 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम करने वाला एक साथी अब उनके बीच नहीं रहा है। इन दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की है।
2 of 5
मनीष करजाउकर और रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
जिनका निधन हुआ है उनका नाम मनीष करजाउकर है। मनीष एक मेकअप आर्टिस्ट थे उन्होंने वरुण धवन और रेमो डिसूजा के साथ डांस पर आधारित ड्रामा फिल्म 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम किया था। मनीष को याद करते हुए वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मनीष दादा। यह खबर एकदम चौंका देने वाली है। मनीष हमारे साथ 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के सेट पर थे।'
3 of 5
मनीष करजाउकर और रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण ने आगे लिखा, 'वह हमेशा से ही बहुत मजाकिया किस्म के थे और वह हमारे टीम का अहम हिस्सा भी थे। आप ही वह लोग हैं जो असल में फिल्मों की रीढ़ की हड्डी कहे जा सकते हैं। यह बहुत दुखद खबर है।'
4 of 5
मनीष करजाउकर और रेमो
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष को श्रद्धांजलि देते हुए रेमो ने भी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मनीष करजाउकर। हम आपको याद करेंगे मेरे भाई।'
5 of 5
मनीष करजाउकर और राघव
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का हिस्सा रहे डांसर राघव जुयाल ने भी मनीष के साथ एक फोटो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं आज टूट गया हूं। बहुत गहरे दुख में हूं। मुझे बहुत दर्द हुआ है यह जानकर कि दादा अब हमारे साथ नहीं रहे। कैसे कोई अचानक से चला जाता है? जिसके साथ तुमने हंसी-खुशी सुख-दुख के सारे पल बिताए होते हैं। दादा कहां गए आप?'
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में अनिल देशमुख का बड़ा बयान, CBI को नहीं सौंपा जाएगा केस