फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलेंटाइन डे 2019: अनोखी थी सलीम खान की लव स्टोरी, हेलन से दूसरी शादी के लिए मनाना पड़ा तो बच्चों को

Thu, 07 Feb 2019 06:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
love story of salim khan and helen
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

रोज डे के साथ आज वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। बॉलीवुड में तमाम ऐसी लव स्टोरी हैं जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। सुपर स्टार होने के बावजूद भी कई सेलिब्रिटी को अपना प्यार पाने के लिए तमाम कोशिशें करनी पड़ती हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसी कहानियां होती हैं जो प्रेरणा बन जाती हैं, इस खास मौके पर पढ़िए हमारी ये खास पेशकश



सलीम खान और हेलन
सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव हुए। उन्होंने बतौर एक्टर 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 1967 में 'दीवाना' और 1977 में 'वफादार' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है। एक्टर बनने की चाह में जब सलीम खान मुंबई आए तो उन्हें 400 रुपये प्रतिमाह काम पर रखा गया। सलीम खान ने 2 शादियां की।

 

Trending Videos
love story of salim khan and helen
Helen - फोटो : news18

हेलन का पूरा नाम हेलन रिचर्डसन है। हेलन के पिता म्यांमार के सैनिक में थे और एक युद्ध के दौरान उनकी मौत हो गई जिस कारण हेलन की मां बच्चों के साथ भारत आ गईं। पारिवार में पैसों की कमी के कारण प्रसिद्ध नृत्यांगना कुक्कू ने हेलन को फिल्मों में डांस करने की सलाह दी। कुक्कू की ही मदद से हेलन का फिल्मी सफर शुरू हुआ।

love story of salim khan and helen
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान को 1964 में सुशीला चरक से प्यार हो गया। सलीम ने सुशीला से शादी भी कर ली। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा से उन्हें तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल खान हैं और एक बेटी अलवीरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
love story of salim khan and helen
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द ही इस प्यार में किसी और एंट्री हो गई। साल 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान सलीम खान की मुलाकात हेलन से हुई। हेलन इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखते ही सलीम दिल दे बैठे। उस वक्त सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। फिल्मों में काम नहीं मिलने से हेलन इतनी परेशान रहनी लगी थी कि वो आत्महत्या करने की सोचने लगी, लेकिन उस वक्त उनके जीवन में दोस्त के रूप में प्यार बनकर आए सलीम खान। ऐसे में उन्होंने हेलने को संभाला और शादीशुदा होते हुए भी हेलन को अपना जीवनसाथी बना लिया। तमाम ऐतराज के बावजूद दोनों ने 1980 में शादी कर ली। हेलन की भी ये दूसरी शादी थी। 1957 में हेलन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई। 

विज्ञापन
love story of salim khan and helen
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम और हेलन की शादी के बाद खान परिवार में खूब मनमुटाव हुए। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान और सलमान खान सहित तीनों भाई हेलन के बिल्कुल खिलाफ थे। सलमान, अरबाज और सोहेल तो हेलन से बात तक नहीं करते थे। लेकिन वक्त के साथ हर मरहम भर गया और आज पूरा परिवार मिल जुल कर रहता है और हर फंक्शन में साथ नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed