बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं जिनके हमशक्ल देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन सेलिब्रिटी के हमशक्ल भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा की 'जुड़वा' बताई जा रहीं एक सिंगर सामने आई हैं जो हूबहू उनकी तरह दिखती हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड मेंं देखिए ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में...
2 of 6
anushka sharma, julia michaels
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का है कौन? फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। जूलिया माइकल्स को कई लोग अनुष्का की बहन बता रहे हैं।
3 of 6
priyanka chopra, zhalay sarhadi
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को देख एक बारगी तो लगता है प्रियंका चोपड़ा ही हैं। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जाले खुद भी मानती हैं कि उन्हें कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं और क्या वो प्रियंका चोपड़ा की बॉडी डबल बनेंगी।
4 of 6
alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया भट्ट की हूबहू हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की बिलकुल 'गली ब्वॉय' वाली आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों। यही नहीं, वीडियो में लड़की आलिया की तरह ही परफॉर्म करती भी दिख रही हैं। वीडियो में लड़की आलिया का वह सीन कर रही हैं जिसमें वह कहती हैं, 'मेरे बॉयफ्रेंड से गुलू गुलू करेगी तो धोपतुइंगी ही न उसको।'
5 of 6
aishwarya rai, sneha ullal
- फोटो : amar ujala
सलमान खान का जब ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने एक एक्ट्रेस को साल 2005 में फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से लॉन्च किया। ये एक्ट्रेस हूबहू दिखने में ऐश्वर्या राय जैसी थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्नेहा उलाल की। दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। स्नेहा की फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया।