अभिनेता अक्षय कुमार आज भले ही बॉलीवुड के पतिव्रता पतियों की गिनती में शामिल हैं, लेकिन उनके अफेयर के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं। वहीं जब अक्षय ने ट्विंकल से शादी का एलान किया तो हर कोई चौंक गया। जानिए, कैसे अक्षय ने थामा ट्विंकल का हाथ।
अक्षय कुमार का पहला रोमांस मॉडल औऱ अभिनेत्री पूजा बत्रा के साथ हुआ। उस समय अक्षय फिल्मों में आने के लिए ट्राई कर रहे थे और पूजा फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी थी। पूजा से नजदीकियों के चलने के कारण ही अक्षय को बॉलीवुड की कई बड़ी पार्टियों में जाने का मौका मिला। इसका फायदा उनके फिल्मी करियर को भी हुआ।
3 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
खिलाड़ी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अक्षय कुमार का नाम फिल्म की हीरोइन आयशा जुल्का के साथ जोड़ा गया। हालांकि ये रोमांस ज्यादा समय तक नहीं चला क्योंकि इस फिल्म के बाद अक्षय बड़े स्टार बने और आयशा को ज्यादा फिल्में नहीं मिली।
अक्षय कुमार का नाम जोड़ा गया रवीना टंडन के साथ। रवीना के साथ फिल्म मोहरा करते वक्त इन दोनों के रोमांस के किस्से खूब उड़े। रवीना ने तो एक बार इंटरव्यू में ये भी कहा कि अक्षय ने उनसे शादी का वादा किया है। लेकिन शिल्पा से रोमांस के साथ साथ अक्षय का रोमांस शिल्पा की दोस्त टिव्ंकल से भी शुरू हो चुका था।
5 of 5
akshay kumar and twinkle khanna
शिल्पा अक्षय के रंगीन मिजाज को जानती थी इसलिए वो चुपचाप अक्षय की जिंदगी से दूर हो गई। उधर अक्षय ट्विंकल के प्यार में इस कदर पागल हो गए कि उन्होंने अपनी रंगीन मिजाजी को त्याग कर ट्विंकल के साथ शादी कर ली। आज अक्षय ट्विंकल के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और इनके दो बच्चे हैं।