हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। ये वीडियो करण जौहर की एक पार्टी का था। जिसमें कई फिल्मी सितारे नजर आ रहे थे। वीडियो में नजर आ रहे सितारों पर आरोप लगा था कि वो सभी नशे में धुत नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब करण जौहर ने सफाई दी है।
हाउस पार्टी में कुछ ऐसी थी इन 10 सितारों की हालत, लगे थे ड्रग्स के आरोप, करण के चौंकाने वाले खुलासे
वीडियो करण जौहर की एक पार्टी का था जिसमें विकी कौशल, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, नताशा दलाल, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, मीरा राजपूत सहित कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं।
पढ़ें:21 साल बाद 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बना तो ये होंगे सितारे, करण जौहर ने किया खुलासा
वीडियो में शामिल सितारों को एक तरफ जहां आम सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया था तो वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने इन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
उस वक्त तो किसी भी सितारे ने भी इस वीडियो पर किसी तरह का कोई कमेंट नहीं किया था। लेकिन अब करण जौहर ने इस पर रिएक्ट किया है। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा- अगर मेरी पार्टी में ड्रग्स होता तो मैं वीडियो क्यों शेयर करता। वीडियो में इंडस्ट्री के कामयाब लोग दिख रहे हैं जो पूरे हफ्ते हफ्ते मेहनत करने के बाद एक रात मिलकर एन्जॉय कर रहे हैं।
पढ़ें:क्या करण जौहर की पार्टी में नशे में धुत थे ये सेलिब्रिटीज? वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल
इसके बाद करण कहते हैं कि ये एक फैमिली गैदरिंग थी। यहां तक की पार्टी में मेरी मां भी मौजूद थी। ऐसे में मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वहीं अगर अगली बार कुछ ऐसा होता है तो मैं कानून का सहारा लूंगा।
पढ़ें: ड्रग्स के आरोपों में घिरी करण की पार्टी से राखी सावंत की शादी तक, हफ्तेभर छाई रहीं ये खबरें