25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' से साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड डेब्यू की की वजह से इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मेकर्स की इस मेगा बजट फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा का पैन इंडिया स्टार बनने की राह में भी पहला कदम था,, हालांकि उम्मीद के मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल करती नहीं दिख रही। विजय और अनन्या दोनों ने ही अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था। हालांकि बाद में इसका भी बॉयकॉट शुरू कर दिया गया और रिलीज के पहले दिन के बाद से ही फिल्म ने उम्मीद के कम कमाई की है और साथ ही लगातार 'लाइगर' की कमाई में दिन प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
2 of 4
लाइगर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म का बुरा हाल
पैन इंडिया लेवल फिल्म लाइगर को पांच भाषाओं को देश भर के तकरीबन 2,500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसके बावजूद यह फिल्म कमाई के मामले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म लाइगर ने जिस तरह से 16 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी, उसे देखकर उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी, लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया का असर फिल्म की कमाई पर पड़ता दिखाई दे रहा है।
3 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म लाइगर ने पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने सिर्फ 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया जो आधे से भी कम रहा। इसके बाद वीकएंड पर शनिवार और रविवार को भी लाइगर दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई, जहां तीसरे दिन फिल्म 6.95 करोड़ पर आकर ठहर गई तो वहीं रविवार को लाइगर की इससे भी कम हुई और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ पांच से छह करोड़ के बीच कलेक्शन किया। फिलहाल शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को इसका कलेक्शन और भी कम हो गया है और फिल्म ने पांचवें दिन तकरीबन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से अब तक ने फिल्म अब तक सिर्फ 38. 6 करोड़ तक का कारोबार किया है। जो स्वाभाविक रूप से निर्माताओं के लिए निराशाजनक है।
4 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बजट के मुकाबले फुस्स साबित हो रही लाइगर
पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी 'लाइगर' को तकरीबन 125 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके हिसाब से अगर कलेक्शन देखा जाए तो बजट निकलना भी मुश्किल होता दिख रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है। वहीं अनन्या पांडे संग अभिनेता की बनी है जबकि बाहुबली में शिवगामी देवी के दमदार किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ने वाली दिग्गज अभिनेत्री राम्या कृष्णन विजय की मां की भूमिका में हैं।