तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' जल्द ही सिनेमाघरों में जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म को 31 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। यही वजह है कि विक्रम इस फिल्म का जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बाकी है लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रुझान आने शुरू हो गए हैं।
2 of 4
कोबरा ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही है जिसका फायदा ओपनिंग डे पर नजर आ सकता है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 2.84 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसकी सबसे ज्यादा बुकिंग तमिल भाषा में दर्ज की गई है।
3 of 4
कोबरा ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के अब तक 151013 बिके हैं जिससे 2.58 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। वहीं, तेलुगू भाषा में इस फिल्म 17248 टिकट की बिक्री हो चुकी है जिससे 26 लाख का बिजनेस हुआ है। वहीं इसके पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो तामिलनाडु में कोबरा 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
4 of 4
चियान विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोबरा फिल्म में विक्रम एक बार फिर दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ट्रेलर में विक्रम का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में विक्रम को 25 अलग-अलग रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा, मिया जॉर्ज, रोशन मैथ्यू, सरजानो खालिद, पद्मप्रिया, मोहम्मद अली बेग, कनिहा, मिरनालिनी रवि, मीनाक्षी और के.एस. रविकुमार भी फिल्म में सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।