फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार 3 हिट देकर छा गया था आमिर का भाई, अब इस कंपनी में कर रहा है सुपरवाइजरी

Tue, 18 Jul 2017 04:58 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 18 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
'Kya Hua Tera Wada' actor Tariq Khan, aamir Khan's cousin works as a supervisor
तारिक खान
क्या आपको गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' याद है ? 70 के दशक में आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का ये गाना उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी जैसे ही इस गाने की गूंज हमारे कानों में पड़ती है तो बस दिल झूम उठता है...साथ ही आंखों के सामने बेहद स्मार्ट से दिखने वाले उस एक्टर का चेहरा आ जाता है जिस पर वो गाना फिल्माया गया था। क्या आपको याद है वो एक्टर कौन था और आजकल वो कहां है क्या कर रहा है ?
'Kya Hua Tera Wada' actor Tariq Khan, aamir Khan's cousin works as a supervisor
तारिक खान
ये एक्टर हैं तारिक हुसैन खान यानि तारिक खान, जोकि असल में सुपरस्टार आमिर खान के कजिन हैं। 70 के दशक में तारिक का खूब बोलबाला था। लड़कियां तो उन पर मर मिटतीं थीं।
'Kya Hua Tera Wada' actor Tariq Khan, aamir Khan's cousin works as a supervisor
तारिक खान
उन्होंने 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Kya Hua Tera Wada' actor Tariq Khan, aamir Khan's cousin works as a supervisor
तारिक खान
इस फिल्म का गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' भी जबरदस्त हिट रहा और उसमें उनका गिटार वाला अंदाज भी काफी पसंद किया गया। तारिक खान एक ऐसे एक्टर बनकर उभरे जिसने 'यादों की बारात', 'जख्मी' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी तीन बैक-टू-बैक म्यूजिकल हिट फिल्में दीं।

इस फिल्म के बाद तो तारिक खान की फिल्मी पारी जारी रही। एक के बाद एक कई फिल्मों  के ऑफर उन्हें मिलते गए और सफलता का कारवां यूंही चलता गया..लेकिन उनका ये कारवां कुछ सालों बाद ही थम गया और वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए।
विज्ञापन
'Kya Hua Tera Wada' actor Tariq Khan, aamir Khan's cousin works as a supervisor
तारिक खान
किसी को भी समझ नहीं आया कि आखिर तारिक ने यूं अचानक ही फिल्में क्यों छोड़ दीं ?

तारिक खान ने इसका खुलासा सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वो असुरक्षित महसूस करने लगे थे। बकौल तारिक खान, 'मुझे लगने लगा था कि मैं एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मेरा करियर सुरक्षित नहीं है। इसलिए मैं एक ऐसी नौकरी चाहता था जहां मेरा करियर सुरक्षित हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed